Category Archives: निभाष मोदी की रिपोर्ट

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएस ने सदर अस्पताल के कर्मियों को तंबाकू से दूर रहने की दिलाई शपथ ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, सदर अस्पताल में आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही सबों ने तंबाकू सेवन करने से दूर रहने की बात कही गई। बताते चले कि तंबाकू के सेवन से दुनिया भर में हर साल 80 लाख से ज्यादा लोग मरते हैं ।किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन करने से फेफड़ों की क्षमता कम हो जाती है और सांस की बीमारियों की गंभीरता बढ़ जाती है ।तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसी बाबत आज भागलपुर सदर अस्पताल के सीएस उमेश शर्मा के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी गई। मीडिया से बात करते हुए सीएस उमेश […]

कुर्बान गांव में एक बड़ी गैस टैंकर हादसा होने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्बान गांव में एक सत्रह हजार लीटर वाली बड़ी गैस टैंकर एक बड़ी हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि अठारह हजार लीटर वाली गैस टैंकर उर्मिला भारत गैस एजेंसी कुर्बान जा रही थी जहां एजेंसी से 200 मीटर दूरी पर ही भरी गैस टैंकर पलटने से बाल-बाल बच गए वहीं गैस टैंकर चालक का कहना है कि उर्मिला गैस एजेंसी गोदाम जाने के रास्ते बहुत ही सांकरा है जिससे अक्सर टैंकर को जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अठारह हजार लीटर वाली गैस टैंकर आज बड़ी हादसा होने से बाल-बाल बच गया यदि गैस टैंकर का वॉल टूट जाता तो एक बड़ी हादसा […]

बेलहर विधायक मनोज यादव ने कचहरी चौक भागलपुर के पास वन वे का उल्लंघन करने की कोशिश की, एएसआई लाल बहादुर यादव ने विनती कर उन्हे यातायात पालन करने का किया अनुरोध ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के कचहरी चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर सैंडिस कंपाउंड के चारों तरफ वन वे लागू किया गया है। लेकिन बेलहर विधायक मनोज यादव वनवे का उल्लंघन करते हुए सैंडिस कंपाउंड की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात जमादार लाल बहादुर यादव के द्वारा विधायक के गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोक दिया और उन्हें वापस गाड़ी घुमाने का आग्रह करता नजर आया। दरअसल विधायक के बॉडीगार्ड के द्वारा बैरिकेडिंग को हटाकर गाड़ी पार कराया जा रहा था।वही विधायक को बैठा देखकर सिपाहियों ने तो कुछ नहीं किया। लेकिन जमादार ने आगे बढ़कर विधायक को भी ट्रैफिक नियम पालन करने का अनुरोध किया। जिसके बाद विधायक ने भी […]

हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा बाबा वृद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ हवन कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर में हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा बाबा बिंदेश्वर नाथ मंदिर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजनेताओं को हवाई सेवा शुरू करने को लेकर सद्बुद्धि की प्रार्थना की गई। हवाई सेवा संघर्ष समिति के द्वारा 33 दिनों तक घंटाघर चौक पर हवाई सेवा की मांग को लेकर महा धरना दिया गया था। जिसके बाद क्षेत्र के सांसद अजय मंडल के द्वारा हवाई सेवा शुरू करवाने को लेकर पहल करने की बात कही थी और दिल्ली में उड़ान मंत्री से सेवा संघर्ष समिति के लोगों को मुलाकात करवाई गई थी। जिसके बाद महा धरना का कार्यक्रम स्थापित किया गया था, और जल्द ही हवाई अड्डा पर ट्रायल करा कर हवाई सेवा शुरू करने की बात […]

भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वर्चुअल तरीके से गरीब कल्याण सम्मेलन का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश के कई हिस्सों से लाभार्थी इस सम्मेलन में लिए हिस्सा रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल तरीके से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन आज किया जा रहा है। जिसमें देश के कई हिस्सों के लाभार्थी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया जा रहा है। वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का हस्तांतरण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल, जिलाधिकारी सुब्रत सेन, मेयर सीमा साह सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्य से जुड़े हुए लोग और […]

कहलगांव के रसलपुर में दो गुटों के बीच जमकर हुई झड़प , एक की मौत तीन घायल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव के रसलपुर में दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि 3 घायल हैं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रसलपुर थाना के अलावा आसपास के छह थाने के पुलिस पहुंचकर विधि व्यवस्था को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि यहां वर्षों से दो गुटों में समय-समय पर गोलीबारी और मारपीट की घटना होती रही है । जिसमें अब तक 3 लोगों की हत्या भी हो चुकी है । बरसों बाद फिर से दो गुटों में झड़प हुई और एक की मौत हुई है । घटना को लेकर इलाके में भय का माहौल बन […]

पुलिस ने कहा एफओ कंपनी के इलेक्ट्रीशियन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत परंतु विवेक को लगी थी सिर में गोली||GS NEWS

DESK 040

मृतक के भाई ने कहा था पोस्टमार्टम मेरे आने के बाद कराना है परंतु पुलिस और कंपनी की मिलीभगत से पोस्टमार्टम अहले सुबह 04 बजे ही करा दिया गया रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एफओ कंपनी के इलेक्ट्रीशियन की मौत शनिवार की देर रात हो गई ।वहीं घटना के बाद सुलतानगंज थाना के द्वारा कर्मी का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले को लेकर मृतककर्मी विवेक चौधरी के भाई अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मैंने पुलिस पदाधिकारी व कंपनी के लोगों से कहा मेरे आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराना है और मुझे पुलिस वालों ने आश्वस्त कराया कि ठीक है आपके […]

स्ट्रीट वेंडर्स अधिनियम 2014 व प्रधानमंत्रीस्ट्रीट वेंडर आत्म निधि योजना के क्रियान्वयन पर हुआ एक संवाद कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। स्ट्रीट वेंडर भारतीय शहरों का एक महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि वह बेहतर लागत और सुविधाजनक स्थानों पर सामान और सेवाएं प्रदान करते हैं । स्ट्रीट वेंडर्स अपने परिवारों की देखभाल के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यह गरीब के लिए उद्यमशीलता सिखाने और गरीबी को दूर करने के लिए एक अच्छा माध्यम है इसी बाबत आज नासिक कार्यालय हटिया रोड तिलकामांझी में एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। इस नासवी कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम प्रबंधक श्याम शंकर दीपक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिसमें जिला प्रशासन नगर निकाय में आपसी समन्वय के अभाव के कारण फुटपाथ दुकानदार प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं, पहचान […]

ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर से निभाष मोदी की रिपोर्ट भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर घाट से बालू लोड कर नदी के बांध पर चढ़ाने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई ।मृतक चालक की पहचान भवानीपुर देसरी पंचायत के वार्ड नंबर 5 भूराहा टोला निवासी चानो यादव के 25 वर्षीय पुत्र राजा यादव के रूप मे हूई। हादसे के बाद सहयोगी अन्य ट्रैक्टर चालक द्वारा इलाज के लिए चालक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के पूर्व ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार देर रात्रि की है ।उधर घटना के बाद बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर को मौके […]

आईपीएल की तर्ज पर भागलपुर के सेंडिश कंपाउंड में शुरू हुआ पांच दिवसीय आईपीएल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। आईपीएल समाप्त होते ही आईपीएल की तर्ज पर भागलपुर के सेंडिस कंपाउंड में पांच दिवसीय भागलपुर क्रिकेट लीग की शुरुआत आज से हो गई । मैच का उद्घाटन समाजसेवी विजय कुमार यादव, भाजपा नेता बंटी यादव, भागलपुर के सार्जेंट मेजर के के शर्मा, भागलपुर क्रिकेट संघ के सचिव आनंद मिश्रा सहित आगंतुक अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कर किया | पहली बार भागलपुर में आईपीएल की तर्ज पर ट्वेंटी-20 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से एक ओर जहां क्रिकेट खिलाड़ी और खेल प्रेमी उत्साहित है | इस दौरान आयोजक विजय कुमार यादव ने युवाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर उनके खेल को निखारने की बात कही | वहीं भाजपा नेता […]