Category Archives: बिहपुर

Noimg

स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय व्यवसायी पुत्र लापता, अपहरण की आशंका ||GS NEWS

DESK 04 B0

पिता ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर पुत्र के शकुशल बरामदगी का लगाया गुहार नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडापुर बाजार निवासी व्यवसायी दीपक कुमार पोद्‌दार पिता विजय पोद्दार ने अपने लापता पुत्र की बरामदगी को लेकर झंडापुर थाना में आवेंदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे मेरा इकलौता पुत्र गोलू उर्फ दिव्यांशु राज उम्र 8 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह मेरे दुकान के स्टाप मरवा निवासी अमन के साथ रैनबो पक्लिक स्कूल बिहपुर गया था। वही विद्यालय में छुट्टी के समय करीब 1:40 बजे एलकेजी के छात्र के साथ वह इमली चौक आया। जहां मेरा स्टाप मेरे पुत्र को ब्लू रंग के टोटो पर बैठा दिया। टोटो पर तीन महिला पहले से बैठी […]

Noimg

17 वर्षीय किशोरी की गंगा में डूबने से मौत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर सिकिया गंगा घाट पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे के करीब गंगा नदी में स्नान करने के दौरान बिहपुर बभनगामा पछियारी टोला वार्ड संख्या 05 निवासी मुकेश सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी उम्र 17 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका घर की कुछ महिलाओं के साथ सिकिया घाट स्नान करने गई थी। जहां अचानक पांव फिसल जाने से गहरे पानी मे चली गई और डूब गई। हल्ला सुनकर घाट पर मौजूद लोग जबतक बच्ची को ढूंढकर पानी से निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवाले जीवित समझकर उसे बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर […]

Noimg

पुलिस की मुखबिरी के शक में घर में घुसकर की मारपीट | | GS NEWS

DESK 04 B0

एक मायागंज भागलपुर रेफर,केस दर्ज नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियाबाद पछियारी टोला में शनिवार की रात करीब 9 बजे दो पक्षों की आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना में स्थानीय निवासी निरंजन सिंह पिता नथुनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। निरंजन सिंह को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है। निरंजन का सिर फट गया है। हाथ टूटा गया। कमर औऱ नाक सहित चेहरे पर जख्म है। मामले को लेकर औलियाबाद निवासी रूबी देवी पति बिजुली सिंह ने झंडापुर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में पड़ोस के रोहित सिंह, छोटू सिंह, मिथुन सिंह, सुजीत सिंह, सन्नी सिंह, ललन सिंह, ब्रजेश सिंह समेत सात लोगों को अभियूक्त बनाते हुए […]

Noimg

महाविष्णु यज्ञ की तैयारी को लेकर कमेटी व ग्रामीणों की बैठक | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा में आगामी वर्ष फरवरी 2025 में होने वाले श्रीश्री 108 महाविष्णु यज्ञ की तैयारी में कमेटी व ग्रामीण जोरशोर से जुटे हुए है। इसी को लेकर रविवार को कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर कमेटी व ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नंदकिशोर कुंवर व संचालन प्रो सुनील चौधरी ने किया। इस बैठक में विशेष रूप से सामूहिक भागीदरी व यज्ञ के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। वहीं चंदा संग्रहण का गति देने पर बल दिया गया। बैठक में आमलोगों की भागीदारी पर चर्चा व समीक्षा हुई। ग्रामीण चंद्रकांत चौधरी ने बताया कि बैठक में यज्ञ कमेटी का विस्तार भी किया गया। बैठक में सचिव निरंजन कुमर, कोषाध्यक्ष समरेंद्र कुमार, […]

Noimg

मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK 04 B0

दो मायागंज भागलपुर रेफर एक कि हालत गंभीर नवगछिया। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे बिहपुर थानाक्षेत्र के महंत स्थान चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो जाने के कारण बड़ी दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। तीनों युवक को बिहपुर थाना पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर लाया गया। घायलों की गंभीरता को देखते हुए दो युवक को भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया। एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी जिसका प्राथमिक उपचार जारी था। एक युवक की पहचान नवगछिया जपतेली निवासी नीरज राय के रुप में की गई। जबकी दो युवक की पहचान खगड़िया जिले के […]

Noimg

झंडापुर में लूट कांड के आरोपी चंदन राय गिरफ्तार, अन्य आरोपी की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र में 21 सितंबर को हुए लूट कांड के मुख्य आरोपी चंदन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस लूट कांड में गुलो सिंह नामक व्यक्ति के साथ हथियार के बल पर लूटपाट की गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित गुलो सिंह ने 21 सितंबर को झंडापुर थाना में आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे जब वह मछली बेचने के लिए ग्राम मडया जा रहे थे, तभी रास्ते में दो अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर उनकी जेब में रखा पैसा लूट लिया। इस मामले में झंडापुर थाना में कांड संख्या 66/24, दिनांक 21.09.24, धारा 309 (4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य तेज़ी से जारी, यातायात व्यवस्था में बदलाव ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: कटिहार-बरोनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर समपार संख्या 11 स्पेशल पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का कार्य गुरुवार से तेज़ी से जारी है। रेलवे द्वारा गार्डर चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसके लिए तीन घंटे का मेगा ब्लॉक रखा गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। ओवरब्रिज के निर्माण के कारण नवगछिया शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गुरुवार से रविवार तक के लिए मंकदपुर चौक, एसपी कोठी, भवानीपुर, मदरौनी रेलवे ढाला, और नवगछिया के पश्चिमी एवं पूर्वी रेलवे ढालों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार के विभिन्न स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित बना रहे। नवगछिया एसपी पूरण […]

Noimg

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से रामूचक गांव के लिए पहुंच पथ निर्माण की होगी स्थलीय जांच ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से रामूचक गांव तक पहुंच पथ निर्माण के लिए छह सदस्यीय संयुक्त जांच समिति गुरुवार को भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार, इस जांच टीम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल नवगछिया, और सीओ नारायणपुर शामिल हैं। यह जांच पथ निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता और अन्य आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जाएगी, ताकि परियोजना की सही तरीके से शुरुआत हो सके। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर सीएचसी का जिला योजना पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, कई खामियां उजागर ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर : बुधवार को बिहपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण करने के लिए भागलपुर जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की और ओपीडी व आईपीडी में भर्ती मरीजों और उनके साथ आए परिजनों से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पैथोलॉजी सेवाओं पर संतुष्टि, लेकिन महिला रोगियों को परेशानियों का सामना निरीक्षण के दौरान मोनू कुमार ने अस्पताल में पैथोलॉजी सेवाओं का भी मूल्यांकन किया। बताया गया कि यहां सोमवार से शनिवार तक 32 प्रकार की जांच सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसे लेकर वह संतुष्ट नजर आए। हालांकि, कुछ मरीजों ने अस्पताल में महिला डाक्टर की अनुपस्थिति की समस्या को उठाया। खासकर महिला रोगी […]