Category Archives: बिहपुर

Noimg

झंडापुर में मछली विक्रेता से दिनदहाड़े 4630 रुपये की छिनतई, स्थानीय अपराधों में वृद्धि पर चिंता ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के जमालपुर रेलवे गुमटी के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे मछली विक्रेता गुलो सिंह (40 वर्ष), निवासी औलियाबाद पछियारी टोला, के साथ दिनदहाड़े 4630 रुपये की छिनतई की गई। पीड़ित ने बताया कि वह मडवा और जमालपुर मोहल्ले में मछली बेचकर लौट रहे थे, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने कट्टे की नोक पर उनसे रुपये छीन लिए। घटना की जानकारी गुलो सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और झंडापुर थाना को दी। थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर एक नामजद और दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, क्षेत्र में ड्रग्स, शराब, और अन्य […]

Noimg

खाना पकाने के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में कोहराम ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरियो के वार्ड संख्या 12 में शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे खाना पकाने के दौरान एक विषैले सर्प ने महिला को डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 42 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी निरोज पासवान के रूप में हुई है। घरवालों ने बताया कि सर्पदंश के तुरंत बाद विनीता की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवगछिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विनीता देवी के निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है। मृतका के पति […]

Noimg

भादो पूर्णिमा पर बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में मेले का तीसरा दिन: शिवभक्तों की उमड़ी भीड़ ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को मेले का तीसरा दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ के साथ गुज़रा। भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती को जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा, जिससे मंदिर परिसर “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। मेले की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे मेला कमेटी अध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, और युवा नेता गोपाल चौधरी ने बताया कि भक्तों की सेवा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। गर्भगृह में पर्याप्त रोशनी और सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले में लकड़ी, लोहे और पत्थर के बने सामानों की […]

बिहपुर विधायक की सोशल मीडिया बयानबाजी पर राजद नें किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। राजद ने गुरुवार को विधायक ई कुमार शैलेंद्र द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। वायरल वीडियो में विधायक ने कहा था, “हिंदू एक हो जाइए। हिंदू बटेगा तो कटेगा,” जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा जिला अध्यक्ष अमन आनंद ने कहा कि विधायक को जनता से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा राजद धरना प्रदर्शन और पुतला दहन करेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सभी धर्मों के लोग रहते हैं और यह पूछने का अधिकार नहीं है कि विधायक किस हिंदू की बात कर रहे हैं। अमन ने कहा, “बिहपुर विधानसभा में कभी भी हिंदू-मुसलमान की राजनीति नहीं हुई है। बीजेपी अपने आगामी चुनाव में हार […]

Noimg

मड़वा गांव में भादो पूर्णिमा मेला: शिवभक्तों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के मड़वा गांव में स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगा मेला जोरों पर है। गुरुवार को शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती को जलाभिषेक किया, जिससे मंदिर परिसर “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा। शिवभक्त जलार्पण के बाद मेले का आनंद ले रहे हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष और सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, और युवा नेता गोपाल चौधरी ने बताया कि मेले में शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। गर्भगृह में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मेले में लकड़ी, लोहे के सामान और पत्थर के सामान की दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु […]

Noimg

झंडापुर थाना कांड: पीड़ित का एसपी से गुहार, न्याय की मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी चंदन कुमार मिश्र ने कांड संख्या 63/24 के अनुसंधानकर्ता द्वारा अभियुक्तों पर उचित कार्रवाई न करने के संबंध में नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा को आवेदन दिया है। आवेदन में चंदन ने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर को दिलीप मिश्र और अन्य ने उनकी पत्नी गुंजन देवी और पुत्री रूपम कुमारी के साथ मारपीट की, जिससे उनकी पत्नी का सिर फट गया और पुत्री के शरीर पर कई चोटें आईं। चंदन ने बताया कि आरोपियों ने उनके कटहल, जामुन, बेल और पपीता के पेड़ भी काट दिए। थाने में केस दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान, उन्हें आवेदन लिखने में मदद की गई, लेकिन सत्य घटनाओं का सही उल्लेख नहीं किया गया। […]

Noimg

झंडापुर थाना पुलिस ने शराब लदी ट्रक किया जप्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

कुल 1233 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन कारोबारी गिरफ्तार नवगछिया। मद्ध निषेध इकाई बिहार पटना सेनवगछिया एसपी पुरन कुमार झा को विशेष सूचना प्राप्त हुई की नवगछिया जीरोमाइल खगरिया की ओर जा रही ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यु बी 91 6768 पर अबैध शराब की बड़ी खेप जा रहा है। सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस एवं बिहपुर एलटीएफ टीम के द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाई करते हुए बिहपुर चौक एनएच 31 समीप वाहन जांच प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में बिहपुर चौक के बाएं तरफ सर्विस रोड में खड़ी उक्त ट्रक को जप्त किया गया। वही तलासी के क्रम में इम्पेरियल ब्लू रिजर्व ग्रेन प्रीमियर व्हिस्की ब्रांड की 375 एमएल का कुल 24 कार्टून एवं रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की […]

Noimg

मरवा में चार दिवसीय भादो मेला का हुआ भव्य उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। गंगा-कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में मंगलवार को भादो पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। मेले का उद्घाटन बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र, मुखिया प्रतिनिधि नरेश चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी, पंसस विमल शर्मा, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार आदि ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इधर भादो मेला को लेकर शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। मेला उद्घाटन के मौके पर प्रो गौतम कुमार, समाजसेवी गोपाल जी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रुपेश रुप, मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी, मृत्यंजय पाठक, वीरकुंवर सिंह, टिंकू मिश्रा, विनोद पांडे, संजय पांडे आदि मौजूद थे। भादो पूर्णिमा पर जलार्पण को लेकर शिवभक्तों […]

Noimg

असामाजिक तत्वों ने आरा मिल में लगाई आग : पांच लाख का सामान जलकर राख ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया: झंडापुर थाना क्षेत्र के मरवा पूर्व वार्ड संख्या 10 में मंगलावर रात करीब 12 बजे असामाजिक तत्वों ने विश्वकर्मा टीम्बर आरा मिल में आग लगा दी। इस अग्निकांड में आरा मिल में रखा मोटर, डायनेमो, इंजन, ट्राली मशीन, बैंड शो मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया, जिसकी कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बिहपुर फायर को भी सूचना दी गई, जहां ग्रामीणों के सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के अनुसार, विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर मिल संचालक रामसेवक शर्मा ने मशीन का पूजापाठ करने के बाद घर चले गए थे। करीब 9 बजे उनके पुत्र ने […]

Noimg

पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहे वलेही वसल्लम के आमद पर मोहम्मदी जुलूस निकाला गया ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहे वलेही वसल्लम के आमद के मौके पर सोमवार को बिहपुर में मोहम्मदी जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस की शुरुआत बिहपुर हटिया से बाइक जुलूस के रूप में की गई, जिसमें शामिल सभी लोग सिर पर टोपी पहनकर ‘आमद या रसूललल्लाह’ के नारे लगा रहे थे। बाइक जुलूस निर्धारित रूट के अनुसार बिहपुर बाजार, जमालपुर, झंडापुर, मिल्की, बभनगामा, लत्तीपुर होते हुए सोनबरसा के रास्ते हजरत दाता मंगनशाह रहमतुल्लाह अलैहे के मजार शरीफ पर पहुंचा, जहां नियाज फतिया किया गया। इस जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूर्व भारतीय सैनिक और कारगिल योद्धा संतोष कुमार तिवारी, बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर आलोक कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, दारोगा अजीत कुमार और […]