Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर खानका में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर जलसा आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

लोगों ने की मुये मुबारक की जियारत नवगछिया। बिहपुर स्थित खानका-ए-आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सोमवार को जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर जलसा का आयोजन किया गया। खानका परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था, और सुबह से ही लोग इसमें शामिल होने के लिए उमड़ने लगे। जलसे की शुरुआत कुरान खानी से हुई, जिसके बाद सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने पैगंबर मोहम्मद सल्लाहो वसल्लम के जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी ने अपने तकरीर में कहा कि पैगंबर मोहम्मद सल्लाहो वसल्लम ने अपना जीवन भटके हुए लोगों को सही राह दिखाने में बिताया और हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर गरीब और लाचार […]

Noimg

बिहपुर थाना के एसआई और पुलिसकर्मियों द्वारा रात में महिलाओं से बदसलूकी का आरोप, एसपी को दिया गया आवेदन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 13 निवासी पंच नीलम देवी, पत्नी स्वर्गीय नारायण प्रसाद सिंह, ने नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा को एक आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे बिहपुर थाना के एसआई राजनाथ सिंह और अन्य पुलिसकर्मी, साथ ही उनके पड़ोसी, उनके घर पर जबरन घुसने की कोशिश करते हुए महिलाओं के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया। आवेदन में नीलम देवी ने बताया कि उस रात घर के सभी सदस्य, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, खाना खा रहे थे। तभी बिहपुर थाना के एसआई राजनाथ सिंह, 4-5 अन्य पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। […]

Noimg

भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ 45 वर्षीय अधेड़ की हो रही शादी को ग्रामीणों ने रोका ||GS NEWS

DESK 04 B0

अधेड़ दूल्हा समेत शादी कराने पहुंची दोनो पक्षों से दो महिला समेत तीन गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में रविवार की रात बिहपुर थाना पुलिस ने ग्रामीण सूत्रों मिली गुप्त सूचना के आधार पर 45 वर्षीय एक अधेड़ के साथ 14 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह होते-होते रोक लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा जिला के बरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत काशनगर निवासी एक नाबालिग किशोरी की शादी खगरिया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के.  खजरैठा ग्राम निवासी 45 वर्षीय अधेड़ अरविंद कुमार पिता काशी कुमार के साथ हो रही थी तभी ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिहपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिहपुर बज्रा प्रभारी सिकंदर कुमार ने दूल्हा […]

Noimg

छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन जारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

तेजस्वी पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा जीएस क्रिएटिव टैलेंट हंट 2 नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गांव 14 नंबर रोड़ में स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में ‘जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2’ का आयोजन किया जा रहा हैं । इस प्रतियोगिता का आयोजन जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा किया जा रहा है।विद्यालय के कोऑर्डिनेटर नितिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन जारी हैं । इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफ़ी उत्साहित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहें हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतियोगिता के अंतर्गत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के परिणामों की घोषणा व उसके बाद एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए […]

Noimg

बिहपुर में बारहवीं शरीफ के मौके पर 16 सितम्बर को जलसा का आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर स्थित खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में हर साल की तरह इस वर्ष भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 16 सितम्बर को बारहवीं शरीफ के मौके पर जलसा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने जानकारी दी कि इस पवित्र अवसर पर खानका परिसर में पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्लाहो बसलम के पवित्र ‘मुये मुबारक’ की आम लोगों को जियारत कराई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सुबह कुरान खानी से शुरू होगा, जिसके बाद नौ बजे से मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर और नात शरीफ का आयोजन होगा। DESK 04 B

Noimg

विद्युत विभाग ने विभाग से जुड़ी जन समस्या के समाधान के लिए लगाया कैंप ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को विद्युत विभाग ने विभाग से जुड़ी जन समस्या के समाधान के लिए कैंप लगाया. कनीय अभियंता रवि राज ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को इस तरह का कैंप लगाया जायेगा. जिसमें त्रुटिपूर्ण बिजली विपत्रीकरण, खराब मीटर बदलने , स्मार्ट मीटर व अन्य विद्युत से जुड़ी समस्या समाधान के लिए कैंप लगाया जा रहा है. मानव बल नरेश कुमार राय ने बताया कि भ्रमरपुर, मधुरापुर, बलाहा आदि जगहों से स्मार्ट मीटर में अधिक बिल आने की शिकायत का आवेदन मिला है. भ्रमरपुर के विनोद मिस्त्री ने बताया कि स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली का बिल आ रहा है. जिससे समस्या हो रही है. DESK 04 B

Noimg

शांति समिति की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर : शनिवार को थाना बिहपुर परिषद ने बारहवीं शरीफ एवं विश्वकर्मा पूजा को लेकर दोनों संप्रदाय के लोग के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अगवाई थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने किया. निकलने वाले 12वीं शरीफ के मौके पर सभी जुलूस का विस्तार से जानकारी लिया गया और खासकर बाइक जुलूस के रूट चार्ट की भी जानकारी ली गई. मौके पर प्रखंड विकास अधिकारी सत्यनारायण पंडित अंचल अधिकारी लवकुश कुमार, ने कहा कि जुलुस शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ निकले और ताकि समाज में अच्छा पैगाम जाए.वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध के साथ-साथ धार्मिक से जुड़ा हुआ आप गीत बजाएंगे अश्लील गाने बजाने पर कार्रवाई हो […]

Noimg

बिहपुर खानका में जश्न ए ईद-मिलादुन्नबी पर जलसा 16 सितंबर को | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर स्थित खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में बारहवीं शरीफ के मौके पर हर साल की तरह जश्न ए ईद-मिलादुन्नबी पर जलसा का आयोजन 16 सितंबर को हो रहा है। इसकी सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने बताया कि 12वीं शरीफ के मौके खानका परिसर में पैगंबर मो मुस्तफा सल्लाहो बसलम के पवित्र मुये मुबारक की जियारत आम लोगों को करायी जायेगी। सुबह मे कुरानखानी, सुबह 9 बजे मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर व नात शरीफ का आयोजन होगा। DESK 04 B