Category Archives: बिहपुर

Noimg

हिंदी दिवस पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : गोसाईगांव के 14 नंबर तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक साबित हुआ। विद्यालय परिसर को इस विशेष दिन के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहाँ छात्रों ने हिंदी की महत्ता और उसके संरक्षण को लेकर विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया। हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाशकार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संचालक सी. पी. एन. चौधरी के प्रेरणादायक भाषण से हुई। उन्होंने हिंदी दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी न केवल हमारी राष्ट्रीय भाषा है, बल्कि हमारी […]

Noimg

भ्रमरपुर प्राचीन सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पुजा व मेला को लेकर बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : भ्रमरपुर प्राचीन सिद्धपीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पुजा व मेला को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैठक कर सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया गया. बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष भजन सम्राट डा हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक मिश्र को बनाया गया. सचिव नित्यानंद झा,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार झा व विकास झा को बनाया गया है.साथ ही मुखिया प्रतिनिधि प्रसून मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्रा , सरपंच प्रतिनिधि दिनेशचंद्र झा उर्फ रमन झा, पंचायत समिति सदस्य बमशंकर साह,किशोर कुमार झा,संजय झा,शंभू गोस्वामी, दिलीप कुमार झा,पप्पू झा,नवनीत झा,सौरव कुमार झून्ना,पोलो मंडल, गौतम गोविंद मंडल, प्रभाष चंद्र झा, सुमन झा को पूजा व मेला व्यवस्था निगरानी टीम में शामिल किया गया है. तीन अक्तूबर को विधिवत कलश स्थापना पंडित शशिकांत झा […]

Noimg

बिहपुर के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में पूजा समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK 04 B0

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिमांशु मोहन मिश्र को अध्यक्ष, नित्यानंद झा को सचिव, और दीपक कुमार झा को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति ने मेले और पूजा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में ब्राह्मण भोजन, लाइट व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, और बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने, स्वच्छ पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पूजा समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 2 से 7 पूजा तक बिना पानी ढाकामोर से […]

Noimg

भादो पूर्णिमा पर मड़वा गांव के बाबा ब्रजलेश्वरधाम में चार दिवसीय मेले के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में 17 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले भादो पूर्णिमा मेले को लेकर शुक्रवार को मेला समिति द्वारा जिला प्रशासन को विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इस मेले में हर वर्ष की तरह श्रद्धालु पूजा, दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं, और इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है। ज्ञापन में मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, बिजली, पानी, चिकित्सा और सड़क व्यवस्था की मांग की है। समिति ने विशेष रूप से मेला अवधि के दौरान मंदिर परिसर से लेकर मुख्य रास्तों तक पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मेला की तैयारी […]

Noimg

धनौरा ग्राम कचहरी परिसर में मानवाधिकार संगठन की आयोजित हुई जन जागरूकता शिविर ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर संपूर्ण भारतवर्ष में विगत 5 वर्षों से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत अनवरत गरीब लाचार व असहाय लोगों की निस्वार्थ सहायता करती रही है।खास कर बिहार में इन दिनों प्रत्येक जिले में इस संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मानवाधिकार की रक्षा हेतु तत्पर दिख रहे हैं।इसी बाबत आज जिले के कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के धनौरा ग्राम कचहरी परिसर में मानवाधिकार संगठन की भागलपुर इकाई द्वारा जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक निवराज आलम जी रहे।विशिष्ट अतिथि के रूप में इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह महासचिव राष्ट्रीय सलाहकार समिति सुमित कुमार, मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति कुमार,प्रदेश सचिव रोजगार प्रकोष्ठ विकास कुमार तथा आर टी आई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार […]

Noimg

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा मिल्की एवं झंडापुर थाना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया ऋण वसूली अभियान ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर, औलियाबाद, मरवा तथा दयालपुर मे ऋण वसूली सह दायर वाद निपटारा अभियान चलाया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक आजाद अली ने बताया कि आगामी 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत बैंक के बकायेदारों के लिए सुनहरा अवसर है। लोक अदालत में जो भी व्यक्ति पुराने कर्ज जो एनपीए हो चुका है, उससे मुक्ति चाहते हैं वे अपने शाखा से संपर्क कर अधिक से अधिक छूट का लाभ लेकर समझौता करा सकते हैं। सहायक प्रबंधक सह रिकवरी अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि बैंक द्वारा ऋणियों को नोटिस भेजकर भी जानकारी दी गई है। वैसे ऋणधारी जिनपर सर्टिफिकेट ऑफिसर द्वारा वाद दायर किया गया है उनके लिए भी काफी सुनहरा अवसर है। वे भी इस लोक अदालत में ऋण […]

Noimg

झंडापुर, औलियाबाद, मड़वा और दयालपुर में ऋण वसूली अभियान, बकायेदारों के लिए सुनहरा अवसर ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर : बुधवार को झंडापुर, औलियाबाद, मड़वा और दयालपुर में बैंक द्वारा ऋण वसूली सह दायर वाद निपटारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बकायेदारों को अपने पुराने कर्जों से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। शाखा प्रबंधक श्री आजाद अली ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बकायेदारों के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां वे अपने एनपीए हो चुके कर्जों का निपटारा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जो भी व्यक्ति अपने पुराने कर्ज से मुक्ति चाहते हैं, वे अपने संबंधित शाखा से संपर्क कर सकते हैं और अधिक से अधिक छूट का लाभ उठाकर समझौता कर सकते हैं। सहायक प्रबंधक सह रिकवरी अधिकारी श्री अमित सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा […]

Noimg

प्रभारी जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को किया रवाना ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। भागलपुर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को प्रखंडों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अंजली कुमारी सिन्हा, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दुर्गा शंकर एवं संबंधित चिकित्सक उपस्थित थे। इस संबंध में मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में प्रतिनियुक्ति पशु चिकित्सक डॉ हनुमान प्रसाद ने बताया कि मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई में पशु चिकित्सा की सारी व्यवस्था उपलब्ध है। चाहे मवेशी को गर्भधारण कराना हो, चाहे सर्जरी करवाना हो, चाहे किसी बीमारी का उपचार करवाना हो इस वाहन में रेफ्रिजरेटर के साथ सर्जरी के उपकरण भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक प्रखंड के लिए एक-एक मोबाइल चिकित्सा इकाई चलाया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के […]

Noimg

सोनवर्षा में वैदिक विधि-विधान से किया गया ज्योतिष परामर्श केंद्र का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के बिहपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार को केशव झा के द्वारा ज्योतिष परामर्श केंद्र का सुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन समाज सेवी अजय कुमार उर्फ लाली कुमर के द्वारा किया गया। वहीं मुख्य रूप से ज्योतिष विद् प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय झा, प्रदेष सचिव संजय कुमार झा, प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत झा, बिहपुर राम जानकी ठाकुरबाड़ी के महंथ नवल किशोर दास भी उपस्थित थे। सभी विद्वानों ने मंत्रोचारण के साथ वैदिक विधि-विधान के साथ ज्योतिष परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं इस अवसर पर गांव सहित प्रखंड के कई विद्वान एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर में ऑटो एवं टोटो पार्किंग में चालकों से अबैध वसूली को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक ने लिखा पत्र || GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर में ऑटो एवं टोटो पार्किंग में चालकों से अबैध वसूली को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक ने लिखा पत्र निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली को लेकर ऑटो-टोटो चालकों ने किया था विरोध-प्रदर्शन नवगछिया। बिहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो-टोटो चालकों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को बिहपुर क्षेत्र के सैकड़ों ऑटो-टोटो चालकों ने रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल पर विरोध-प्रदर्शन किया। मामला विधायक ई. कुमार शैलेंद्र के पास पहुंचने पर उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि बिहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में संवेदक द्वारा निर्धारित शुल्क से […]