Category Archives: बिहपुर

Noimg

घटना के कुछ ही घँटों के भीतर चोरी की गई सामान के साथ तीन अपराधी को ख़रीक पुलिस ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा से मिली जानकारी के अनुसार विगत 14 जुलाई को बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी नितेश कुमार पिता रामदेव दास द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि बीते रात्री बीआरसी ख़रीक में रखा मॉनिटर एवं अन्य सामान अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या- 156/24 सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया। वही ख़रीक थाना पुलिस ने मानवीय व तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए महज कुछ ही घँटों के अंदर घटना में संलिप्त अभियूक्त नदी थाना क्षेत्र के कालूचक विशपुड़िया निवासी विक्रम कुमार पिता मनोज यादव, हरेराज कुमार पिता दिलिप यादव और देवराज कुमार पिता संजय यादव को […]

Noimg

विधायक ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

अनुपस्थित मिले सभी प्रखंड व अंचल कर्मी कार्य से पहुंचे लोगों ने पदाधिकारी व कर्मी का किया शिकायत नवगछिया। बिहपुर भाजपा विधायक ई कुमार शैलेंद्र के नेतृत्व में बिहपुर विधानसभा में जनता के हित में नीत नए अध्याय जोड़े जा रहे है। विधायक ने सोमवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय का अचौक निरीक्षण किया। बता दे कि बिहपुर प्रखंड मुख्यालय में अधिकांश कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कार्यों से पहुंचे उपस्थित जनता जो की पदाधिकारी के आने का इंतजार कर रहे थे उनसे भी मिले और परेशानी जाना। विधायक द्वारा पूछने पर सभी ने पदाधिकारियों एवं प्रखंड व अंचल कर्मियों की शिकायत भी की। विधायक ने सभी को भरोसा दिलाया की जनता के साथ किसी भी तरह का […]

Noimg

दुकानदारों की समस्या सामाधान को लेकर बिहपुर विधायक रेल डीआरएम से करेंगे वार्ता || GS NEWS

AMBA0

दुकानदारों के साथ समस्या होने की सूचना पर विधायक ने बिहपुर बाजार का किया निरीक्षण नवगछिया। बिहपुर ऊंची बाजार में रेलवे की जमीन पर बने दुकान में किराए पर वर्षों से रह रहे व्यवसायियों व दुकानदारों ने रविवार को दूरभाष पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र को अपनी परेशानी से अवगत कराए। वही विधायक ने अविलंब वहां पहुंचे और बाजार का निरीक्षण किए। निरीक्षण में उन्होंने पाया की सुलभ शौचालय बनकर तैयार है| जिसमे नल जल का कनेक्शन है, किंतु वह बंद बेकार स्थिति में है। विधायक श्रीशैलेंद्र ने दुकानदार को आश्वासन दिया की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही सोनपुर रेल डीआरएम से बात करेंगे। मौके पर दुकानदार विलास कुमार, ज्ञानदेव कुमार, गौतम कुमार, मो बासौद्दीन, मो अजीज, […]

Noimg

नया बिहपुर, समृद्ध बिहपुर, आदर्श बिहपुर का अभियान है: बिहपुर विधायक || GS NEWS

AMBA0

मेरे लिए जनसेवा ही ईश्वर सेवा है: ई. शैलेंद्र नवगछिया : एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर आम जनता और बेसहारा लोगों के लिए मददगार बन रहा है। गुरुवार को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर पहुंचे। जहां आम जनता से जुड़े अति संवेदनशील आवेदनों की जानकारी दी गई थी। विधायक ने बताया कि बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा पंजीकृत मजदूरों और जो पंजीकृत नहीं हो पाए हैं, उनको भी पंचायत प्रतिनिधि से लिखवाकर स्वाभाविक मृत्यु और दुर्घटनाग्रस्त मृत्यु में सरकारी लाभ क्रमशः 50 हजार और दो लाख रुपये तक की अनुदान राशि दी जाएगी। एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर में प्राप्त आवेदनों पर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आवश्यक कागजात संबंधी […]

Noimg

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक || GS NEWS

AMBA0

मुहर्रम में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई नवगछिया। आगामी 17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम‌ पर्व को लेकर बिहपुर औऱ झंड़ापुर थाना परिसर में बुधवार को शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बिहपुर थाने में बैठक की अध्यक्षता बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित व झंडापुर थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। मौके पर कहा गया कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। डीजे बजाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे जप्त होगा। मुहर्रम कमेटियों ने जुलूस के रास्ते में बड़े-बड़े पेड़ की छंटाई के बारे में समस्या उठायी। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान आलम, जिप सदस्य मोईन राइन, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल सहित दर्जनो जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे। AMBA

Noimg

बिहपुर खानका के सज्जादानशी की बालदा का मनाया गया चहारम || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया शरीफ के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी की पालदा (मां) मरहूम मंगफुरा अलैहरहमा के इसाले शबाव के लिये उनके चहारम के मौके पर कुरान खानी, मिलाद और नियाज फातिहा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुरे इलाके और दूर-दराज से सैकड़ों की तादाद में औलमा और मुरीदीन अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद लंगर तकशीम किया गया। खानका ए गुलजारिया राटन शरीफ के सज्जादानशी हजरत मौलाना अलहाज मुसा फरीदी ने दुआ मांगी और कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, हजरत मौलाना इरफान आलम, हजरत मौलाना कुतुबुद्दीन, कर्रार खॉ, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, रोहमा खॉ, बुशमस फरीदी, […]

Noimg

निबंधन पदाधिकारी के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर निबंधन कार्यालय के निबंधन पदाधिकारी कृष्ण मोहन जायसवाल के स्थानांतरण पर स्थानीय समाजसेवियों ने विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर समाजसेवी सानू सनगही और अनमोल कुमार ने श्री जायसवाल को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। श्री जायसवाल ने 8 जुलाई 2021 को बिहपुर निबंधन कार्यालय का पदभार ग्रहण किया था और अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया, जो प्रशंसनीय है। समारोह में समाजसेवी सानू सनगही, अनमोल राय, तारकांत राय, अनंत कुमार राय, चित्तरंजन राय, कातिब, अन्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। AMBA

Noimg

बिहपुर भाजपा कार्यालय में मीडिया कर्मियों की भूमिका पर सेमिनार का आयोजन || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को बिहपुर के विकास में मीडिया कर्मियों की भूमिका पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र समेत अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। सेमिनार में उपस्थित मीडियाकर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें डायरी, कलम, पेंसिल और अंग वस्त्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में विधायक ई कुमार शैलेंद्र, भाजपा के दिनेश यादव, कार्यालय प्रभारी परमानंद मंडल, मंडल अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सेमिनार में पत्रकार मिथलेश कुमार, लवकुश सिंह, बसंत कुमार, चंदन कुमार, और रविन्द्र नाथ ने सक्रिय भागीदारी की। सेमिनार के दौरान, वक्ताओं ने बिहपुर के विकास और मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने […]