Category Archives: बिहपुर

Noimg

सुफी संत हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत सैयदना अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स शुरू || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर खानका में दो दिवसीय उर्स ए पाक शुरू अकीदतमंदों ने चढाई चादर नवगछिया। बिहपुर खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया मे हर वर्ष की तरह बुधवार को सुफी संत धर्म गुरू हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह रहमतुल्लाह अलैहे एवं हजरत अलैहदाद शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स ए पाक आगाज हो गया। खानका परिसर में कुरान खानी एवं मगरीब की नमाज के बाद खानका के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशीं हजरत अली शब्बर खॉ फरीदी के हाथो खानकाही झंडा फहराया गया। खानकाही कब्बाली एवं शानदार जलसे का आयोजन देर रात तक जारी था। खानका, मजार शरीफ पर सज्जादानशी के हाथो चादर पोशी, गुलपोशी, फुलपोशी कर देश की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। अकीदतमंदों […]

Noimg

बिहपुर में ठनका की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश में ठनका की चपेट में आने से बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव वार्ड संख्या-3 निवासी 13 वर्षीय मोहम्मद छोटू, पिता मोहम्मद ईल्ताफ, गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। खबर लिखने तक मोहम्मद छोटू की हालत नाजुक बनी हुई थी। घरवाले मोहम्मद सार्जन ने बताया कि छोटू सोमवार को बारिश शुरू होने से पहले अपने घर के पास तार (डमखोल) का पत्ता काट रहा था, जब तेज बारिश शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद छोटू के पिता गांव में ही रहकर […]

Noimg

बिहपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

उप प्रमुख ने भागलपुर सांसद सहित मुख्यमंत्री, रेल मंत्री और डीआरएम को सौंपा आवेदन नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के उप प्रमुख मो. ईनामुल ने बिहपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पोस्ट के स्थानांतरण को रोकने के लिए भागलपुर सांसद अजय मंडल, बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री और डीआरएम सोनपुर मंडल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि बिहपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ पोस्ट को दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसे तुरंत रोकने की आवश्यकता है। ज्ञात हो कि बिहपुर रेलवे स्टेशन एक पुराना स्टेशन है, जहां हर वर्ष सैकड़ों विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। अगले वर्ष तक बिहपुर-वीरपुर एनएच 106 का कार्य पूरा हो जाएगा, जिससे मधेपुरा, सुपौल जिला और नेपाल से सीधा […]

Noimg

बिहपुर के स्कूल में मध्याह्न भोजन के दौरान छात्रा की थाली में मिला कीड़ा, अभिभावकों ने की भोजन की गुणवत्ता में सुधार की मांग || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर प्रखंड के प्रा. वि. जबदर टोला औलियाबाद में मध्याह्न भोजन के दौरान कक्षा दो की छात्रा पल्लवी कुमारी की थाली में कीड़ा निकल गया। इस बात की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए। हालांकि, अन्य किसी बच्चे की थाली में कीड़ा नहीं मिला। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा कुमारी ने तुरंत विभागीय अधिकारी और बिहपुर सीएचसी को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीएचसी से सीएचओ भीम सिंह सैनी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ स्कूल पहुंचकर उक्त छात्रा समेत सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया, जिसमें सभी बच्चे ठीक पाए गए। मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड मध्याह्न भोजन साधनसेवी कृष्णा प्रखर और डीपीएम/एमडीएम मनोज कुमार भी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रा समेत सभी बच्चों से बात की और अभिभावकों ने भोजन की […]

Noimg

मिथुन हत्याकांड के आरोपी अपने अन्य सहयोगी के साथ गिरफ्तार,अवैध आग्नेयास्त्र बरामद ||GS NEWS

DESK 04 B0

कुख्यात तीन अपराधकर्मी दो देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार नवगछिया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नवगछिया पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लत्तीपुर स्थित विद्या देवी पति स्व सुरेश शर्मा के बासा पर तीन व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में खड़े हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें गोपालपुर थानाध्यक्ष, खरीक, बिहपुर, झंडापुर थानाध्यक्ष सहित डीआईयू टीम नवगछिया को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बना रहे कुख्यात अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी रंजन यादव उर्फ रँजा पिता बिजेंद्र यादव उर्फ बीजो यादव, बिहपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपुर निवासी मुन्ना कुमार पिता […]