Category Archives: अपराध

Noimg

उत्पाद विभाग के द्वारा 80 गाड़ियों की हुई नीलामी, सबसे ज्यादा दस लाख छः हजार रूपये की बोली लगी स्कॉर्पियो चार पहिया वाहन की || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिछले कई महीनों से वाहन पकड़े जा रहे थे जिसकी आज बोली लगाई गई,उत्पाद विभाग के द्वारा भागलपुर सैंडिस कंपाउंड , जयप्रकाश उद्यान मैदान में 80 गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया चलाई गई ,इसमें दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनो की नीलामी हुई, आज के नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगने वाला वाहन स्कॉर्पियो था, जिसे दस लाख छह हज़ार रूपये पर दिया गया। नियमानुसार जप्त गाड़ियों को लेकर 6 माह तक दावेदार के सामने नहीं आने पर उसे नीलाम करने का प्रावधान है उसी क्रम में आज उत्पाद विभाग ने 80 गाड़ियों की बोली लगाई। DESK 04 B

शराब कारोबारियों के ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने बरामद अर्धनिर्मित देशी शराब को किया नष्ट || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार में एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने शराब कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है| वहीं जिला एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी प्रमोद साह के नेतृत्व में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक स्थान पर जमीन के अंदर डब्बा में छिपा कर रखे गए अर्धनिर्मित बरामद शराब को नष्ट कर दिया है| इस दौरान पुलिस ने आसपास के घरों में भी छापेमारी की लेकिन वहां शराब नहीं मिला | जबकि शराब कारोबारियों ने शराब निर्माण में प्रयुक्त दो बड़े बर्तन को पुलिस की छापेमारी के भय से पास के ही एक परती जमीन में फेंक दिया लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शराब बनाने में […]

छेड़खानी का विरोध करने पर मजदूर महिला को किया गंभीर रुप से घायल ||GS NEWS

DESK 04 B0

महिला मजदूर ने छेड़खानी का विरोध किया तो ईट मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला खरीक थाना क्षेत्र की हैं। बताया गया कि महिला नमामि गंगे परियोजना में मजदूरी करती हैं। वह मजदूरी कर घर जा रही थी। वन विभाग के कार्यलय नवगछिया के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला छेड़खानी का विराेध किया तो उसने सड़क किनारे से ईट उठाकर महिला के सर पर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। DESK 04 B

नवगछिया के अस्पताल रोड़ में स्थित डिजिटल एक्सरे सेंटर में चल रही शराब पार्टी, पुलिस नें मारा छापा, दो को दबोचा ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित डिजिटल एक्सरे में शराब पीते दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिजिटल एक्सरे में शराब पार्टी हो रही हैं। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के लिए छापेमारी किया तो थाना क्षेत्र के ही तेतरी निवासी रूपेश कुमार राय, खरीक थाना के पश्चिमी घरारी निवासी मु. वाजिद को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया। दोनो आरोपित को नवगछिया थाना के अनि मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 375 एमएल का एक बोतल, दो शराब का खाली बोतल बरामद किया हैं। इस संबंध में दोनो आरोपित के विरूद्ध […]