January 15, 2022
पांच किलो दूध नहीं देने पर जीबी कॉलेज के छात्र की गोली मारकर हत्या , घटना भवनपुरा के एगरबिग्घी बहियार की
DESK 04 Bरिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर नवगछिया पुलिस जिला के नदी थाना क्षेत्र के भवनपुरा एगरबिग्घी (खगड़िया बहियार) स्थित बासा पर दूध नहीं देने पर भवनपुरा के नया टोला निवासी विलास मंडल के पुत्र नीरज कुमार जिसकी उम्र महज ही 19 वर्ष होगी, अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सिर और गर्दन पर दो गोलियां मारी गयी , बताते चलें कि नीरज जीबी कॉलेज में इंटर का छात्र था। सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया, शुक्रवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया,इस बीच एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नदी थाना पहुंचकर मामले की छानबीन की, मृतक के पिता विलास मंडल के […]