Category Archives: गंगा

Noimg

मछुआरों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, किया डॉल्फिन अभ्यारण का अनोखे अंदाज में विरोध || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: डॉल्फिन के संरक्षण को लेकर वन विभाग ने सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक को डॉल्फिन अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया है और इस क्षेत्र में कई पाबंदियां भी लगा दी हैं। वन विभाग का साफ तौर पर कहना है कि सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक डॉल्फिन अभ्यारण्य का क्षेत्र है, जिसमें कोई भी मछुआरे मछली नहीं मार सकते, जाल नहीं फेंक सकते, और बंसी नहीं गिरा सकते। अब सवाल यह उठता है कि मछुआरों का जो व्यवसाय मछली मारने का है और मछली मारकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने का है, वह अब नहीं करेंगे तो कैसे जीविकोपार्जन करेंगे। वन विभाग के इस तानाशाही रवैये से तंग आकर मछुआरों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है, और उनका प्रदर्शन भी काफी […]

Noimg

गंगा दशहरा के दिन हजारों भक्तों ने उत्तर वाहनी गंगा में लगाई डुबकी || GS NEWS

AMBA0

उत्तर वाहनी गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा को आम का फल फूल चढ़ाने से जीवन में मिलती है सुख-शांति, इसीलिए खासकर बिहार-झारखंड की महिलाओं की उमड़ी भीड़ भागलपुर, सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में गंगा दशहरा के अवसर पर बिहार और झारखंड के हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। आपको बताते चलें कि आज के दिन मां गंगा के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेषकर महिलाएं गंगा स्नान कर मां गंगा को आम का फल और फूल चढ़ाते हुए उन्हें गंगा में प्रवाहित करती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है और सारे कष्टों का निवारण होता है। इसीलिए विशेषकर महिलाएं आज के दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना करने एवं गंगा स्नान करने के लिए बिहार और झारखंड से […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी: भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने किया नमामि गंगे घाट और कांवरिया पथ का निरीक्षण ||GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज में श्रावणी मेला की तैयारियों के मद्देनजर भागलपुर डीएम नवल किशोर चौधरी ने जिला और प्रखंड के अधिकारियों के साथ नमामि गंगे घाट और कांवरिया पथ का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी मृतुन्जय कुमार को गंगा घाट और शहर में सफाई और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीएचडी विभाग के अधिकारियों और थानाध्यक्ष प्रिय रंजन समेत सभी विभाग के अधिकारियों को ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। डीएम चौधरी ने मीडिया को बताया कि गंगा घाट पर पानी, बिजली, शौचालय, और पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और सभी कार्य समय से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे […]

Noimg

तिनटंगा दियारा में गंगा ने बदला कटाव निशाना, अब कटाव के मुहाने पर झल्लू दास टोला ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के ज्ञानी दास टोला में बीते दो दिनों से कटाव में तेजी देखी जा रही है। जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर कम हो रहा है कटाव की रफ्तार तीव्र होती जा रही है। बीते मंगलवार की देर रात्रि से हीं कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। एक बार फिर कटाव का यह विनाशक रूप देख ग्रामीणों के बिच दहशत का माहौल व्याप्त होगया है। लिहाजा उतरती गंगा तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के अस्तित्व को हीं लीलने पर उतारू हो गई है। गंगा ने एक बार फिर बदला कटाव का निशाना————- वहीं दूसरी तरफ गंगा ने एक बार फिर कटाव का अपना निशाना देखते हीं देखते बदल लिया है। अब […]

Noimg

इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर 31.76 मीटर पर बह रही है. चेतावनी का जलस्तर 30.60 मीटर है. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से एक बार फिर से विभिन्न स्परों पर पानी का दबाव काफी बढ़ गया है. स्पर संख्या छह एन को रीस्टोर करने का कार्य लगातार जारी है. कनीय अभियंता ने बताया कि दिनभर का कराया हुआ कार्य सुबह होते पानी में समा जाता है. जिससे रीस्टोरेशन में परेशानी हो रही है. ध्वस्त तटबंध को भी रीस्टोर करवाया जा रहा है. बंबू रोल व बालू भरी बोरियां डाली जा रही है. मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर तटबंध […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, तटबंध के रीस्टोरेशन कार्य लगातार जारी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – पिछले 24घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 25सेंटी मीटर की वृद्धि होने के साथ गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंद टोली में 31.45मीटर पर बह रही है. जो कि खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है. हालांकि वरीय अभियंताओं की देखरेख में ध्वस्त हुए तटबंध के रीस्टोरेशन का कार्य युद्ध पर जारी है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कटाव स्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद गोपालपुर के अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा व कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार से रीस्टोरेशन कार्य की जानकारी ली तथा उन्हें निर्भीक होकर कार्य कराने को कहा. मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार वगैरह की मौजूदगी देखी गयी. DESK 04

Noimg

जलस्तर में वृद्धि से ध्वस्त हुए तटबंध के हिस्से में अभी भी दबाव बरकरार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर से बिंदटोली के बीच लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि से ध्वस्त हुए तटबंध के हिस्से में अभी भी दबाव बना हुआ है. हालांकि जल संसाधन विभाग की ओर से यहां एनसी क्रेट कर तत्काल नदी के निचले भाग से ऊपर ले आया गया है. गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर से अधिक की वृद्धि हुई है. रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में पानी का काफी दबाव बना हुआ है. कैंप कर रहे अधीक्षण अभियंता रणवीर प्रसाद ने बताया कि हम लोग तटबंध को बचाने के में लगे हुए हैं. फिलहाल जो कार्य किये गये हैं ,वह नदी में रुकने लगा है. तटबंध पर निगरानी बने बनाये रखने के लिए 24 […]

Noimg

बारिश के कारण बढ़ता जा रहा कटाव का दायरा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र के बीन टोली तटबंध पर बारिश के कारण कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. स्पर छह पर लगभग दो सौ मीटर में कटाव हो रहा है. वहीं स्पर के नोज एन पर भी कटाव हो रहा है. उसे भी बचाने का प्रयास किया जा रहा है. कटाव के कारण बांध की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. बारिश के कारण गंगा एवं कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ बिंदटोली के बीच सैदपुर गांव के समीप तटबंध पर हो रहे कटाव का दबाव धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है. गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 13 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गई है. कांग्रेस के […]

Noimg

इस्माइलपुर-बिंद टोली बांध पर तीसरे दिन भी कटाव जारी,जल संसाधन विभाग द्वारा बचाव कार्य जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्पर संख्या छह एन के डाउन स्ट्रीम में लगातार तीन दिनों से कटाव का दायरा बढता जा रहा है। गुरुवार शाम से ही लगभग 60 मीटर में कटाव शुरू हो गया था। लेकिन अब धीरे-धीरे कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है।कटाव स्थल पर तीसरे दिन फ्लड फाइटिंग अंतर्गत विभिन्न संवेदकों द्वारा रिस्टोर करवाया जा रहा है। जिसमें एसबीसी ,एनसी,बंबू रोल, हाथी पाव डालकर बचाव कार्य जारी है। वहीं शुक्रवार की देर रात्रि स्पर संख्या 6 एन और 7 के बीच में लगभग 20 से 25 मीटर में रिबेटमेंट का कार्य भी गंगा के तेज बहाव में बह गया। उक्त स्थल पर कई जगह बोल्डर पीचिंग के कार्य में भी दरार आ गया […]

Noimg

तीसरे दिन भी रीस्टोरेशन का कार्य जारी, दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई अनिल कुमार की देखरेख में शनिवार को भी इस्माईलपुर-बिंद टोली के बीच कैंप कार्यालय के निकट 50 मीटर से अधिक में हुए कटाव व स्पर संख्या छह एन के नोट का रीस्टोरेशन का कार्य जारी है. जितनी सामग्री डाली जा रही है, वह नदी में समा जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि कटाव का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार स्वयं निगरानी कर रहे हैं. तटबंध पर दंडाधिकारी बीएओ को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. गोपालपुर थाना के पुलिस अधिकारी व पुलिस बलों को भी तटबंध पर लगाया है. बीडीओ-सीओ भी तटबंध पर कैंप कर रहे हैं. एनसी में बालू भरी बोरियों को डाल कर […]