March 23, 2026
कारा में टीबी जांच शिविर: 198 बंदियों की स्क्रीनिंग, 3 संदिग्ध मरीज चिन्हित || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया : विश्व क्षय रोग दिवस के पूर्व नवगछिया अनुमंडल कारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के बीच क्षय रोग (टीबी) की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर का संचालन टीबी यूनिट, नवगछिया की टीम द्वारा किया गया, जिसमें एसटीएलएस शंकर कुमार, एसटीएस मनीष माधव कुमार, एएनएम सोनी कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मी अरशद अली शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारा प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान अनुमंडल कारा अधीक्षक निखिल स्वराज, चिकित्सा प्रभारी उपाधीक्षक चंदन कुमार, प्रभारी कारा चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सक डॉ. रूबी बेगम, परिचारक दीपक कुमार सहित अन्य काराकर्मी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। 198 […]