Category Archives: नवगछिया

Noimg

कारा में टीबी जांच शिविर: 198 बंदियों की स्क्रीनिंग, 3 संदिग्ध मरीज चिन्हित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : विश्व क्षय रोग दिवस के पूर्व नवगछिया अनुमंडल कारा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के बीच क्षय रोग (टीबी) की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर का संचालन टीबी यूनिट, नवगछिया की टीम द्वारा किया गया, जिसमें एसटीएलएस शंकर कुमार, एसटीएस मनीष माधव कुमार, एएनएम सोनी कुमारी एवं स्वास्थ्यकर्मी अरशद अली शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारा प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान अनुमंडल कारा अधीक्षक निखिल स्वराज, चिकित्सा प्रभारी उपाधीक्षक चंदन कुमार, प्रभारी कारा चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार, चिकित्सक डॉ. रूबी बेगम, परिचारक दीपक कुमार सहित अन्य काराकर्मी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। 198 […]

Noimg

इस्माइलपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बही आस्था की गंगा, चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत कमलाकुंड शिव मंदिर के समीप आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह धार्मिक आयोजन शिव शक्ति योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। कथा व्यास प्रेम शंकर भारती ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने वर्तमान कलियुग में भगवान के नाम-स्मरण, […]

Noimg

नवगछिया में देर रात सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से नाट्य कलाकार की मौत, परिवार में कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नाट्य कलाकार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर निवासी 45 वर्षीय कौशल किशोर दास के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय गुलो दास के पुत्र थे और स्थानीय स्तर पर एक सक्रिय नाट्य कलाकार के रूप में जाने जाते थे। परिजनों के अनुसार, कौशल किशोर दास भागलपुर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से उन्हें […]

Noimg

अग्निशमन विभाग का जागरूकता मार्च, नवगछिया में लोगों को सिखाए आग से बचाव के उपाय || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सोमवार को गोपालपुर थाना क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रूही कुमारी ने किया। उनके निर्देशन में फायर स्टेशन नवगछिया की टीम ने क्षेत्र में जागरूकता मार्च निकालकर लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जागरूकता मार्च के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने गांव-गांव एवं बाजार क्षेत्रों में जाकर आमजन से सीधे संवाद किया और आग लगने की संभावित घटनाओं से बचाव के तरीकों को विस्तार से समझाया। लोगों को बताया गया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं तेजी से फैलती हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। रूही कुमारी ने […]

Noimg

“अपना बिहार” प्रस्तुति से बाल-भारती के बच्चों ने जीता दिल, बिहार दिवस पर बिखरा सांस्कृतिक रंग || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत बाल-भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड के बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत “अपना बिहार” थीम पर आधारित कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, पारंपरिक त्योहार, लोकगीत तथा महान साहित्यकारों की विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी, अंशु प्रिया, इकरा, साहिर, आकांक्षा, वैभव भारद्वाज, प्रतीक आनंद, अंग कश्यप, नवरीति, केजस, प्राची, मुस्कान, काइमा, प्रहर्षिका, सृष्टि, रीत सागर, वंश राज, ज्ञानदीप, गामिनी, तान्या, वैलवी जायसवाल सहित कई बच्चों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और नृत्य से दर्शकों को […]

Noimg

“बिहार को आगे बढ़ाने में शिक्षकों व प्रशिक्षकों की अहम भूमिका” — जेम्स फाइटर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बिहार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने प्रदेश के विकास में शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और 22 मार्च का दिन हम सभी बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है, जिसे हम बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी अपने संकल्प और मेहनत के बल पर बिहार के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। समृद्ध और विकसित बिहार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि हम एकजुट होकर बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। जेम्स […]

Noimg

इमरजेंसी में ‘फर्जी इलाज’ की कोशिश! संदिग्ध युवक बच्ची को सुई देने पहुंचा, CCTV में कैद पूरी घटना || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में रविवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक द्वारा घायल बच्ची को सुई देने की कोशिश का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह है कि उक्त युवक न तो डॉक्टर था और न ही अस्पताल का कोई अधिकृत कर्मी, इसके बावजूद वह लंबे समय से इमरजेंसी में सक्रिय नजर आ रहा था। जानकारी के अनुसार, छत से गिरकर घायल हुई एक बच्ची को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान इमरजेंसी में मौजूद एक संदिग्ध युवक ने खुद ही इलाज शुरू करने का प्रयास किया और बच्ची को सुई देने के लिए आगे बढ़ गया। परिजनों को जब उस पर संदेह हुआ और […]

Noimg

चैती दुर्गा मंदिर में चौथे दिन भव्य संध्या आरती व भजन संध्या, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतीक / चैती दुर्गा मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पूजा-अर्चना के चौथे दिन मंदिर परिसर में भव्य संध्या आरती के साथ-साथ आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम होते ही संध्या आरती के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटने लगे और देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया। संध्या आरती के दौरान घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आरती में शामिल हुए […]

Noimg

नवगछिया में चोरों का आतंक: एक ही रात तीन दुकानों को बनाया निशाना, ₹58 हजार की चोरी से दहशत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में नवगछिया के स्टेशन चौक के समीप चोरों ने एक ही रात में तीन अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 58 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले नवगछिया स्टेशन रोड में स्थित राहुल कुमार की पान दुकान को निशाना बनाया गया, जहां दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे करीब 15 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली गई। […]