Category Archives: नवगछिया

बी.एन. और मारवाड़ी महाविद्यालय पहुँचे कबड्डी फाइनल में ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबलों के बाद बी.एन. महाविद्यालय और मारवाड़ी महाविद्यालय ने फाइनल में अपनी जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में बी.एन. महाविद्यालय ने बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मारवाड़ी महाविद्यालय ने एस.एस.भी महाविद्यालय को पराजित किया। भागलपुर जिला कबड्डी संघ के अनुसार, फाइनल मुकाबला 27 सितम्बर 2025 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। DESK2025

Noimg

जल संसाधन द्वारा गंगा कटाव का निरीक्षण, ग्रामीणों को जल्द बचाव कार्य का आश्वासन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अंतर्गत रंगरा चौक अंचल के झल्लू दास टोला, ज्ञानी दास टोला सहित अन्य दर्जनों गांवों में बीते कई वर्षों से गंगा नदी का कटाव कहर बरपा रहा है। इसके कारण अब तक कई घर नदी में समाहित हो चुके हैं। इस वर्ष भी कई घर कटाव की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और जल संसाधन विभाग के अभियंता को आवेदन देकर गांवों की सुरक्षा और बचाव कार्य की मांग की। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता अनवर जमील, अधीक्षण अभियंता सुबोध चौधरी, अभियंता सहायक अमितेश कुमार और हाईकोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार कटाव स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गंगा की […]

Noimg

पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर विवेक कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यालय नवगछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश, सभी अंचल निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष नवगछिया उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में संधारित सभी पंजियों का अवलोकन किया गया और उन्हें अद्यतन रखने के साथ अधिक से अधिक लंबित कांडों के निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और समीक्षा की गई। निरीक्षण में जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, उनमें शामिल हैं: धारा 126 बीएनएसएस और सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करना, अवैध आग्नेयास्त्र और मादक पदार्थों […]

Noimg

ज्ञान वाटिका में केबीसी येलो कार्ड परीक्षा के बाद सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

शिक्षकों और रंगोली बनाने वाले छात्राओं को भी किया गया सम्मानित नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने जा रहे “कौन बनेगा चैंपियन” (केबीसी) के पहले लिखित येलो कार्ड परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर को सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसके बाद विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन मंडली ने उन सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मियों को सम्मानित किया जो प्रतियोगिता की तैयारी और येलो कार्ड परीक्षा के सुचारू संचालन में लगे हुए थे। समारोह में उपस्थित लोगों को प्रशस्ति पत्र, कलम और येलो कलर के इस्माइल बॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रंगोली बनाने वाले छात्राओं […]

Noimg

पूर्व दामाद ने सास की चाकू मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मायागंज अस्पताल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी बीबी कौशल की हत्या उसके ही दामाद आफताब ने कर दी। घटना उस समय हुई जब बीबी कौशल रात में घर के बाहर सोई हुई थीं। परिजनों के अनुसार, अचानक अंधेरे में आफताब वहां पहुंचा और सोई हुई सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीबी कौशल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आफताब की शादी शबनम से करीब 5 साल पहले हुई थी और दोनों का एक बच्चा भी […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में कला और शिल्प प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में कला और शिल्प (आर्ट एवं क्राफ्ट) प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा चार से छह तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला तथा रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंगों, चार्ट, पेपर और विभिन्न क्राफ्ट सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक चित्र एवं मॉडल तैयार किए, जिन्हें देखकर शिक्षक और दर्शक प्रभावित हुए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव […]

बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र ने 25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु योजना और विधायक योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जदयू नेता सत्यप्रकाश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और बाल्मीकी मंडल ने जानकारी दी कि तेलघी, उस्मानपुर, नागरटोला, खरीक बाजार 14 नंबर रोड से अंबेडकर चौक, सहनी टोला, गणेशपुर, तुलसीपुर, कालूचक, नवटोलिया, भवनपुरा सामुदायिक भवन, चोरहर और बगड़ी समेत विभिन्न गांवों में कुल 27 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पक्की सड़क, दो सेतु और सामुदायिक भवन शामिल हैं। विधायक शैलेंद्र ने बताया कि सबसे प्रमुख […]

नवगछिया को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने रिमोट से लाइफ लाइन रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना जब मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से नवगछिया के लाइफ लाइन कहे जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पुल स्थल पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के साथ-साथ पुल निगम और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्थल पर उद्घाटन समारोह की शुरुआत पंडित द्वारा पूजन से हुई, इसके बाद नारियल फोड़कर पुल का विधिवत उद्घाटन किया गया और इसे जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। इस ओवरब्रिज के बन जाने से नवगछिया क्षेत्र में लंबे समय से बने यातायात जाम से राहत मिलेगी और लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा […]

Noimg

विनोद केजरीवाल बने मारवाड़ी सम्मेलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनय प्रकाश नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नगर मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद केजरीवाल को उनकी कार्य क्षमता और सम्मेलन के प्रति समर्पण को देखते हुए बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विनय प्रकाश को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत किया गया है। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश बंसल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। विनोद केजरीवाल को अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने सम्मेलन के प्रांतीय इकाई के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिया। इस महत्वपूर्ण […]

Noimg

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रखंड पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास के विद्यालय, मंदिर परिसर, नाले एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। खरीक प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलघी में बिहपुर विधानसभा के विधायक इ. शैलेंद्र ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में ग्रामीणों को सक्रिय रूप से जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एवं एलएसबीए/एसबीएम-जी/आईटीसी टीम के सहयोग से स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता को समर्पित रंगोली […]