Category Archives: बिहपुर

Noimg

पिकअप-मोटरसाइकिल में आमने सामने भीषण टक्कर ||GS NEWS

DESK 04 B0

मोटरसाइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत पिकअप जप्त चालक फरार नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर चौक और बगरी पुल के बीच एनएच 31 पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार के कारण पिकअप और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची झंडापुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को उठाकर बगल के ख़रीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। वही मायागंज अस्पताल भागलपुर में इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक मोटरसाइकिल सवार रँगरा थाना के […]

Noimg

भ्रमरपुर में ब्राह्मण मिलन समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। भ्रमरपुर स्थित दुर्गा संस्कृत उच्च विद्यालय दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई द्वारा ब्राह्मण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वामी अगमानंद जी महराज ने किया। वहीं संचालन डॉ हिमांशु कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय प्रोहित महासंघ बिहार राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय झा भी उपस्थित थे। वहीं मौके पर उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करना है। जिसको लेकर हम सरकार से ये मांग करते हैं की संस्कृत विषय को बढ़ावा दें। वही संगठन सहित अन्य लोगो से भी इस मुहिम से […]

Noimg

बिहपुर के प्रसिद्ध मां वाम काली मंदिर के समीप लगेगी हाईमास्क लाइट ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: शनिवार को बिहपुर मध्य के मुखिया मनोज लाल और नवगछिया भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव मोदी ने जानकारी दी कि प्रसिद्ध मां वाम काली मंदिर के समीप हाईमास्क लाइट लगेगी। शुक्रवार को बिहपुर पहुंचने पर ग्रामीणों की मांग पर सांसद अजय मंडल ने आश्वासन दिया कि दो माह के अंदर उक्त स्थान पर हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी। इस मौके पर विधायक ई. शैलेंद्र समेत बिहपुर, नारायणपुर और खरीक प्रखंड के पुलिस जिला एनडीए घटक दल के लगभग सभी जिला से लेकर प्रखंडस्तरीय नेता, मुखिया और सरपंच मौजूद थे। वहीं, सांसद ने बिहपुर बाजार में पैदल घूमकर व्यवसायियों से मुलाकात भी की। DESK 04 B

Noimg

जयरामपुर नन्हकार के समीप ट्रेन से कटकर विछिप्त युवक की मौत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर नन्हकार के समीप रेल से कटकर एक विछिप्त युवक की मौत हो गयी । युवक की पहचान जयरामपुर नंहकार निवासी मनोज सिंह उर्फ फूलो सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के रूप में हुई हैं । युवक सुबह सुबह अपना खेत देखने जा रहा था कि अचानक एक गाड़ी आ गई और वह रेल फाटक के पास रेल की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि सोनू मानसिक रूप से अस्थिर था। समाज के लोगों को जब इस दुर्घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और उसके पार्थिव शरीर को पोटली में बांधकर घर ले आए। इस घटना से पूरे गांव में […]

Noimg

बिहपुर में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सीमेंट व्यवसायी के घर ताला तोड़कर चुराए जेवरात और पैसे ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे, बिहपुर जमालपुर पंचायत के कायस्थ टोला निवासी सीमेंट व्यवसायी विपुल चौधरी के घर अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। इस घटना ने पुलिस को चुनौती देने के साथ ही प्रखंड के लोगों की नींद हराम कर दी है। चोरी की इस घटना में चोरों ने घर में रखे दो लाख चौसठ हजार रुपये और जेवरात चुरा लिए। घटना के समय विपुल चौधरी की मां घर में सो रही थीं। विपुल चौधरी ने अपने पड़ोसी दीपक सिन्हा पर चोरी का शक जताते हुए बिहपुर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में […]

Noimg

एल.एन.बी.जे. महिला महाविद्यालय में छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : एल.एन.बी.जे. महिला महाविद्यालय, भ्रमरपुर (भागलपुर) के प्रांगण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा संचालित इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सभी कुल 40 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कला संकाय से 22 और विज्ञान संकाय से 18 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धनंजय कुमार भारती ने की और मंच संचालन प्रदीप कुमार झा “मुन्ना बाबू” द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्या उषा मिश्रा और उनके पति ललन कुमार मिश्र उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत नगरपारा पूर्व के मुखिया प्रतिनिधि प्रसून कुमार मिश्र, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चंद्र झा, पंचायत समिति के सदस्य बम शंकर साह, पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा, उज्जवल कुमार मिश्र, अवकाश […]

Noimg

पंखा का तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत || GS NEWS

DESK 04 B0

घर में मचा कोहराम नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड संख्या 08, जयरामपुर में बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे पंखे का तार लगाने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्री की मौत हो गई। मृतक अखिलेश पंडित (55 वर्ष) और उनकी अविवाहित पुत्री रुचि कुमारी (18 वर्ष) बताए गए हैं।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रुचि घर में झाड़ू लगाने के बाद पंखे का तार बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई। पुत्री को तड़पते देख पिता अखिलेश पंडित ने बिना सोचे समझे उसे बचाने के लिए पकड़ लिया, जिससे वे भी करंट की चपेट में आ गए। 420 […]

Noimg

पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक को अज्ञात चोर ने किया गायब ||GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस ने एक घंटे के भीतर ट्रक को किया बरामद बेगूसराय से झारखंड सामान लाने जा रही थी ट्रक झंडापुर थाना क्षेत्र रूमा पेट्रोल पंप पर खड़ी थी ट्रक नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 31 रूमा पेट्रोल पंप पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 39 सी 2166 को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। मामले को लेकर ट्रक चालक समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर निवासी प्रमोद महतो पिता दुक्खन महतो ने बताया कि 17 जून की रात करीब 9:40 बजे बेगुसराय से झाड़खंड लोडिंग करने जाने के दौरान झंडापुर थाना क्षेत्र एनएच 31 पेट्रोल पंप पर ट्रक को खड़ी कर चाय पीने लगा इसी बीच अज्ञात चोर ने उक्त ट्रक को वहां से गायब […]