Category Archives: बिहार

Noimg

सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, कई वार्ड जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों – 12, 13, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।. बताया जा रहा है कि नाले और पीसीसी सड़कों का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है, जिससे बारिश के पानी के साथ-साथ गंदा पानी भी सड़कों और घरों में भर गया है। हजारों घरों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। महागठबंधन नेता एवं राजद […]

Noimg

नाथनगर के गोसाईदासपुर में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईदासपुर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की एक युवती के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह फूल तोड़ने के लिए अपने घर के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी […]

Noimg

चौखंडी पुल पर चढ़ा बाढ़ का पानी, बाखरपुर-पीरपैंती मुख्य मार्ग फिर बंद, ग्रामीणों में आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत चौखंडी पुल के पास बाढ़ का पानी चढ़ने से एक बार फिर बाखरपुर से पीरपैंती को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस सड़क के बंद हो जाने से हजारों ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह से ही बाढ़ का पानी चौखंडी पुल पर चढ़ने लगा था। दोपहर होते-होते स्थिति गंभीर हो गई और पूरे मार्ग पर लगभग तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर बाढ़ के दौरान चौखंडी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय लाखों की आबादी को आने-जाने में भारी परेशानी हुई […]

Noimg

भागलपुर के हुसैनाबाद कोवाली मैदान में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी छोटू कुरैशी के रूप में की गई है। युवक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट और जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग अलग-अलग तरह की बातें करने लगे और माहौल गमगीन हो गया। पुलिस […]

Noimg

कहलगांव के रायपुरा में कांग्रेस का “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम, प्रवीण सिंह कुशवाहा को सुनने उमड़ी भारी भीड़ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कहलगांव प्रखंड अंतर्गत रायपुरा पंचायत में कांग्रेस पार्टी की ओर से “चलो वार्ड, चलो पंचायत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के पहुंचते ही बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं की भीड़ उन्हें देखने और उनका संबोधन सुनने के लिए जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें भावुक दृष्टि से देखा और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम का आयोजन रात में किया गया, जिससे गांव में एक अलग ही माहौल बन गया। प्रवीण सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जनता ने उन्हें अवसर दिया, तो वे यहां की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव की सड़कों, बिजली, पानी और शिक्षा […]

Noimg

जीरो माइल चौक पर स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल चौक पर पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कुल कितनी मात्रा में शराब लदी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो झारखंड के गोड्डा जिले से बिहार के नवगछिया की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन जीरो माइल चौक पर पहुंची, पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो में सवार दोनों तस्कर घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की […]

Noimg

“ऑपरेशन सिंदूर” की तरह ही किसानों के लिए ‘सिंदूर मैंगो’ बनेगा फलदायक: अशोक चौधरी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: देश में जब “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया गया, उसी दौरान भागलपुर के सुप्रसिद्ध आम किसान अशोक चौधरी ने अपने बागान में एक विशेष किस्म के आम को “सिंदूर” नाम दिया। सावन के पावन महीने में उन्होंने अपने मधुवन नामक आम के बागान में मिट्टी से शिवलिंग बनाकर पूरे विधि-विधान के साथ उस “सिंदूर” आम को अर्पित किया। मैंगोमेन अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर देश को बड़ी सफलता दिलाई, उसी तरह उन्होंने भी उस प्रेरणा से एक खास आम को “सिंदूर” नाम देकर उसका संरक्षण और प्रचार करने का निर्णय लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि “सिंदूर मैंगो” आने वाले समय में देश के किसानों के लिए अत्यंत […]

Noimg

भाकपा-माले ने मनायी संस्थापक महासचिव कॉ. चारु मजूमदार की शहादत दिवस ||GS NEWS

DESK20250

संविधान, नागरिकता व वोट के अधिकार पर हमले के खिलाफ जनप्रतिरोध तेज करने का लिया संकल्प नवगछिया : संविधान, नागरिकता और वोट के अधिकार पर हमले के खिलाफ जनप्रतिरोध तेज करने के संकल्प के साथ सोमवार को देशभर में भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार की 54वीं शहादत दिवस मनायी गयी। इस अवसर पर स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में पार्टी नेताओं –  कार्यकर्ताओं ने भारतीय कम्युनिस्ट आन्दोलन के महान शिल्पकार कॉमरेड चारु मजूमदार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे क्रांतिकारी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए खुद को पुनः समर्पित किया और वाम – जनवादी आन्दोलन के तमाम शहीदों व दिवंगतों की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा-माले […]

Noimg

गंगा कटाव से तटबंध ध्वस्त, 27 दिन पहले 6 करोड़ की लागत से हुआ था कार्य, उच्चस्तरीय जांच की मांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध का एक हिस्सा लगभग 70 से 75 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। रविवार देर रात गंगा नदी का जलस्तर घटने के बाद इस क्षेत्र में तेज कटाव शुरू हुआ, जिससे तटबंध बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कटाव की चपेट में आए इस तटबंध पर मात्र 27 दिन पूर्व ही छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बोल्डर क्रेटिंग का कार्य संपन्न हुआ था। बताया गया कि जल संसाधन विभाग द्वारा एवरग्रीन कंपनी के माध्यम से स्पर संख्या-9 पर 145 मीटर लंबी बोल्डर क्रेटिंग कर कटाव रोकने का प्रयास किया गया था। यह कार्य 30 जून को पूरा हुआ था, लेकिन महज कुछ ही दिनों में हुए कटाव ने पूरे कार्य की गुणवत्ता […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में 30 जुलाई को बिहपुर विस भाजपा कार्यशाला का होगा आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 30 जुलाई को बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विस भाजपा कार्यशाला आयोजित होगा। इस कार्यशाला को संबोधित करने प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर व क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडे पहुंच रहे हैं।कार्यशाला को बिहपुर विस के विधायक इ. शैलेंद्र, पवन मिश्रा, दिनेश यादव व संतोष सावर्ण आदि संबोधित करेगें। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर की पूर्व सांसद सह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीता कोली व राजस्थान के जयपुर उत्तर की भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति तंवर बिहपुर विस में गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करेंगी। वहीं सोमवार को दोनो नेत्रियों के बिहपुर आगमन पर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र व भाजपा […]