Category Archives: भागलपुर

भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ने के पीछे निशिकांत दुबे का हाथ : अजीत शर्मा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक अजीत शर्मा ने चुनावी बयान देते हुए कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य से हो रहा पलायन पूरी तरह रुक जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में नई फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी, जिससे राज्य आत्मनिर्भर बनेगा। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे पर तीखी टिप्पणी करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले हैं, लेकिन वे यहां से चुनाव नहीं लड़ पाते क्योंकि भागलपुर की जनता उन्हें पसंद नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि भागलपुर से हवाई जहाज नहीं उड़ पाने के पीछे निशिकांत दुबे की बड़ी भूमिका रही है। […]

भाजपा प्रत्याशी ई० शैलेन्द्र ने चुनाव आयोग से की शिकायत, लिखा — विपक्षी प्रत्याशी कर रहे हैं साज़िश, मेरी छवि को किया जा रहा है खराब ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी कुमार शैलेन्द्र ने अपनी छवि खराब किए जाने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के प्रयास के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार प्रदेश से शिकायत की है। उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया कि चुनाव के व्यस्त समय में विपक्षी प्रत्याशी और उनके समर्थक सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ अफवाहें फैला रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार शैलेन्द्र ने पत्र में लिखा है कि वे जनता के बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हैं और सकारात्मक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद विपक्षी उम्मीदवार अवनीश कुमार और उनके परिवार द्वारा लगातार उन्हें और उनके समर्थकों को बदनाम करने […]

नवगछिया में महज कुछ ही घंटे में अपहृता नाबालिग बच्चियों की बरामदगी, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया है। दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को नवगछिया थाना को सूचना मिली कि मुमताल मुहल्ला की दो नाबालिग बच्चियां बीते संध्या 07:00 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इस घटना के आधार पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 365/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटे में दोनों अपहृता बच्चियों को सुरक्षित बरामद किया। साथ […]

परबत्ता थाने के तत्पर अनुसंधान में अपहृत बालक बरामद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: परबत्ता थाना क्षेत्र में हुए बाल अपहरण मामले में पुलिस की तत्पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप 5 वर्षीय अपहृत बालक को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 जनवरी 2025 को वादी शशि कुमार मंडल ने परबत्ता थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र बीते दिन घर के दरवाजे से अचानक गायब हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कांड संख्या 11/25 दिनांक 19.01.25 के तहत धारा 137(2)/140(2) बीएनएस के अंतर्गत कांड अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस ने तुरंत बालक की खोज के लिए टीम गठित की और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। […]

दहेज प्रताड़ना मामले में महिला थाना की कार्रवाई, दयानंद मिश्रा गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : महिला थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दयानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को वादिनी ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि उनके पति एवं ससुराल वाले उन्हें दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। महिला थाना में दिनांक 13.12.2024 को कांड संख्या 48/24 दर्ज की गई। यह मामला धारा 126(2)/85/88/288/76/115(2)/3(5) बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान पुलिस ने लगातार सबूत और गवाहों के ब्योरे जुटाए। इसके परिणामस्वरूप, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कांड में संलिप्त […]

नवगछिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुख्यात अपराधकर्मी छोटू यादव एवं राहुल यादव के गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में रंगदारी और अपहरण के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी छोटू यादव एवं राहुल यादव के गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नवगछिया पुलिस की सक्रियता और तकनीकी व मानवीय सूचना संकलन की सफलता का परिणाम है। 30 अक्टूबर 2025 को नवगछिया थाना में वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि कुख्यात अपराधकर्मी राहुल यादव के गिरोह ने 10 अक्टूबर 2025 को उन्हें हथियार के बल पर अगवा कर तेलघी बहियार ले जाकर 10 लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांग किए। घटना के बाद वादी को छठ के बाद पैसा देने की शर्त पर छोड़ा गया। इसके बावजूद आरोपी लगातार व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांग […]

नवगछिया के यशराज का चयन भागलपुर जिला अंडर-17 क्रिकेट टीम में ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी यशराज का चयन भागलपुर जिला अंडर-17 क्रिकेट टीम में किया गया है। यह टीम बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तर की प्रमंडल स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार, यशराज हाई स्कूल नवगछिया के छात्र हैं और उनके चयन की सूचना मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने साझा की। यशराज के चयन पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संयोजक एवं सह कोच घनश्याम प्रसाद, सरोज झा, संतोष कुमार, राजेश कुमार राजू, मुकेश सक्सेना, मुकेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स और मोनी कुमारी सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। […]

नवगछिया प्रीमियर लीग का ट्रायल सम्पन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया प्रीमियर लीग (NPL) का ट्रायल शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल के मुख्य मैदान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लीग सचिव राजेश कुमार झा उपस्थित रहे, जिन्होंने ट्रायल की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखते हुए इसे निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया। ट्रायल में पटना, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, नवगछिया और कटिहार जिलों के NPL रजिस्टर्ड खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर सभी टीम ओनर्स भी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से देखा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम नोट किए गए, ताकि आगामी 2 नवम्बर को होने वाली नीलामी (ऑक्शन) में इन खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सके। ट्रायल के दौरान एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह भी मैदान पर उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। […]

बैजानी पंचायत के हनुमान मंदिर में श्री श्री 1008 अखंड रामचरितमानस पाठ का 25वां दिन पूर्ण, 5 नवंबर को होगा भव्य समापन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री 1008 अखंड रामचरितमानस पाठ का आज 25वां दिन पूर्ण हुआ। यह 30 दिवसीय अखंड पाठ कार्तिक मास के आरंभ से निरंतर चल रहा है और अब इसके समापन में केवल चार दिन शेष हैं। यह आयोजन कई वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है और अब यह बैजानी पंचायत की धार्मिक पहचान बन चुका है। हनुमान मंदिर में कार्तिक मास की शुरुआत से लेकर पूर्णिमा तक चौबीसों घंटे श्री श्री 1008 अखंड रामचरितमानस का पाठ किया जाता है। इस दौरान आसपास के गाँवों से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन भाग लेकर आध्यात्मिक सुख का अनुभव करते हैं। पाठ स्थल पर भक्तों के लिए […]

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का तकनीकी और भावनात्मक समन्वय के साथ भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, आधुनिक भारत के महान शिल्पकार, किसान हितैषी एवं भारत रत्न ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में श्रद्धा, गरिमा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने सरदार पटेल के अदम्य साहस, अटूट संकल्प, दृढ़ नेतृत्व और दूरदृष्टि को नमन किया — जिन्होंने स्वतंत्र भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न को साकार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक अनुसंधान, डॉ. अनिल कुमार सिंह (भा.कृ.से.) ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल केवल भारत के लौह पुरुष नहीं थे, बल्कि ग्रामीण भारत की आत्मा के प्रतीक थे। उनका विश्वास था […]