Category Archives: भागलपुर

Noimg

बिहपुर में पांच सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहपुर प्रखंड अंतर्गत स्थित खानका-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में आगामी 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। यह त्योहार बारहवीं शरीफ के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस अवसर पर खानका परिसर में पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पवित्र मुए मुबारक की जियारत आम लोगों को कराई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे कुरानखानी से होगी, जो 9 बजे तक चलेगी। इसके बाद मिलाद शरीफ, जलसा, तकरीर और नात शरीफ का आयोजन किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम की सदारत खानका के सज्जादानशीन हजरत अली कौनैन खां फरीदी करेंगे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन नायब सज्जादानशीन हजरत मौलाना अली शब्बर खां फरीदी की कयादत में होगा। इस दौरान […]

Noimg

नवगछिया के योगा खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमक बिखेरी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया योगा अकादमी के खिलाड़ियों ने पटना में आयोजित बिहार राज्य योगा प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया है। अकादमी के मुख्य कोच सह जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में धर्मचंद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी कुमारी, बालक वर्ग में संभव कुमार और अनुराग कुमार ने कांस्य पदक जीतकर नवगछिया का नाम रोशन किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग में पीहू कुमारी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, नवगछिया […]

Noimg

बकरी चोरी मामले में दो अपराधकर्मी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने रविवार की रात बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नवटोलिया निवासी बोबी मंडल के दरवाजे पर बंधी दो बकरियों को चोरी कर अपराधकर्मी मोटरसाइकिल पर भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पीछा कर चोरी गई दोनों बकरियों के साथ दो अपराधकर्मियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला निवासी श्रवण कुमार (पिता- गुरुदेव मंडल) और उसरैहिया निवासी बिहारी कुमार (पिता- नरेश पासवान) के रूप में हुई है। दोनों को कटरिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस […]

Noimg

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 27 जून 2025 को वादी अनिल कुमार दीपक के लिखित आवेदन के आधार श्रवण कुमार पिता राम बहादुर सिंह एवं अन्य के द्वारा इन्हें तथा इनके भतीजे को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में झंडापुर थाना कांड संख्या- 92/25, धारा- 120 (2)/115(2)/100/352/351(2) (3)/303(2)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अन्य के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी, उसी क्रम में रविवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद निवासी मनोहर कुमार पिता राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

मध निषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन करने वाले तस्करों तथा माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोड नंबर 14 स्थित दुमुही चौक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 10 एक्यू 77797) को रोका और जांच की। वाहन की डिक्की और सीट के नीचे से कुल 185.940 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों […]

Noimg

प्रेम प्रसंग में पिटाई के बाद प्रेमिका के घर के सामने युवक ने खाया जहर ||GS NEWS

DESK20250

मायागंज अस्पताल पहुंचते ही युवक की हुई मौत मृतक के घर में मचा कोहराम पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही जांच नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी में सोमवार की दोपहर एक प्रेम प्रसंग के चलते 24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर जान दे दिया । मृतक की पहचान नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड संख्या- 13 के निवासी और गृहरक्षक जवान विवेकानंद चौधरी के पुत्र आनंद कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का तीन से चार साल से राजेंद्र कॉलोनी की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में मृतक, लड़की और उनके परिवारवालों के बीच विवाद भी हो चुका था, जिसके चलते […]

Noimg

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर भाई ने बहन से की दो लाख की ठगी, नवगछिया थाना में आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर सगी बहन से ठगी करने का मामला सामने आया है। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला, वार्ड संख्या-08 की निवासी गीता देवी, पति स्वर्गीय महेंद्र शर्मा ने अपने सगे भाइयों और भाभियों पर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती निवासी उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा, दोनों पिता स्वर्गीय मोती शर्मा, उनके सहयोग से साजिश कर जुलाई 2023 में जमीन बेचने की बात कहने आए थे। उन्होंने परबत्ती स्थित 0-04968 डिसमिल जमीन को आठ लाख रुपये में बेचने की बात कही थी। इस पर पीड़िता खरीदने के लिए तैयार हो गई। अगले ही दिन चार […]

Noimg

नवोदय नगरपारा में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। समारोह की शुरुआत प्राचार्य संजय कुमार चौधरी, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले पंद्रह दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, सुलेख और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं और विद्यालय के कर्मचारियों को हिंदी भाषा के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि हिंदी भाषा को बढ़ावा मिले और सरकारी […]

Noimg

सुंदरपुर बाजार में नगर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने से जाम की समस्या में मिली राहत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के सुंदरपुर बाजार में सोमवार को नगर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी के नेतृत्व में उल्टा पुल से लेकर स्टेशन चौक तक पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर फैले अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। कई दुकानों के आगे बढ़े शेड और सड़क पर बने निर्माण को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद सड़क पर जगह खाली हुई और लंबे समय से लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि आगामी 15 सितंबर को पीरपैंती में एनटीपीसी का उद्घाटन होना […]