Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : बंद फाटक से निकल रहा बाइक सवार वनांचल एक्प्रेस से टकराया, एक कि गयी जा’न तो छोड़ भागे दो मित्र

Barun Kumar Babul0

त्योहार का उमंग हो या युवाओं का हुड़दंग वार्निंग को देखना ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं समझते । खासकर नव युवा जो बाइक लेकर निकलते हैं तो मानो वह आसमां छू लेंगे इसी तरह का मामला एक सामने आयारेलवे की वॉर्निंग को नजर अंदाज करना एक युवक को भारी पड़ा। युवक ने अपनी जान तो गंवाई ही, साथ चल रहे उसके दोस्‍तों ने भी मौत के बाद उसका साथ नहीं दिया। यहां तक कि उसकी बाइक को लेकर वह फरार हो गया। यह घटना भागलपुर जिले के सबौर रेलवे स्‍टेशन के पास की है जानकारी के अनुसार, भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड के सबौर स्टेशन पर सोमवार की देर शाम रांची जा रही वनांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर […]

जीएस पर आयोजित वसंत फुहार प्रतियोगिता में मो० शहाबुद्दीन एवं पार्वती कुमारी नें मारी बाजी, जीतें 1100 रुपये सहित कई उपहार

Barun Kumar Babul0

जीएस न्यूज़ जो बिहार सहित आसपास के राज्यों का बढ़ता इंटरनेट न्यूज़ चैनल है पर वासंतिक पर्व होली 2021 पर खास व्हाट्सएप ग्रुप में वसंत फुहार प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग अलग किया गया । प्रतियोगिता के नियम अनुसार 29 मार्च दिन सोमवार होली के दिन सुबह 10:00 बजे से प्रतियोगिता संध्या 6:00 तक आयोजित की गई प्रतियोगिता में 10 सवाल पूछे गए एवं दसों का विश्लेषण दीर्घ उत्तरीय करना था प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए बताते चलें कि वसंत फुहार प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सबसे अधिक अंक लाकर मो० शहाबुद्दीन ने प्रतियोगिता में बाजी मारी . मोहम्मद शहाबुद्दीन को कुल 39 अंक मिले । वहीं जननी वसंत फुहार प्रतियोगिता […]

भागलपुर पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर करावास की सजा सुनाई ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर सजा और 10 हजार रुपया आर्थिक दंड लगाया है, पॉक्सो कोर्ट के विशेष जज रोहित शंकर की अदालत ने कजरैली थाना क्षेत्र में 14 सितंबर 2014 को नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में यह फैसला सुनाया है, सात गवाहों की गवाही के बाद 25 मार्च 2021 को पोक्सो के स्पेशल कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी मोहम्मद बंटी को . दोषी करार दिया था जिसके बाद आज सजा सुनाई गई, विशेष लोक अभियोजक शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि कि बच्ची घास लाने खेत पर गई थी, तभी आरोपी ने उसे बहला कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, और मौके ए वारदात […]

भागलपुर नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया घेराव || GS NEWS

DESK 040

1 वर्ष बीत जाने के बावजूद भागलपुर नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक नहीं होने, गर्मी के दस्तक के साथ शहरी क्षेत्र में हो रहे भीषण जल संकट को देखते हुए नगर निगम के सभी डीप बोरिंग को चालू किए जाने सहित कई मांगों को लेकर नगर निगम के वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त का घेराव किया, पूर्व उप महापौर डॉ प्रीति शेखर के नेतृत्व में पार्षद संजय सिन्हा, हंसल सिंह, सोनू, मोहम्मद असगर सहित दर्जन भर से. ज्यादा पार्षदों ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए होने वाले नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक जल्द से जल्द बुलाये जाने और भीषण जल संकट को दूर करने को लेकर डीप बोरिंग चालू करने सहित नगर निगम […]

भागलपुर : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया ताइक्वांडो एकेडमी के द्वारा स्पीड किक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में हुआ। प्रतियोगिता के मूख्य निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे. प्रतियोगिता में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में रितु प्रिया को स्वर्ण पदक एवं कलश को रजत पदक अर्जित किया. बालक वर्ग में प्रिस कुमार को स्वर्ण पदक एवं अरमान खान को रजत पदक ने प्राप्त किया. जूनियर बालिका वर्ग में जिनी खातुन को स्वर्ण पदक एवं मेघा कुमारी को रजत पदक हासिल किया. बालक वर्ग मे ऋषव कुमार को स्वर्ण पदक एवं अंकित को रजत पदक हासिल […]

अहले सुबह भागलपुर के दियारा में STF ने किया Encounter, दो कुख्यात ढेर, 4 धराये

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के रानी दियारा में बिहार एसटीएफ की कारवाई में दो कुख्यात अपराधी की मौत हो गयी । घटना बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है. जानकारी के मुताबिक दियारा क्षेत्र के दुर्गम इलाके में अपराधियों के शरण लेने की इनपुट पर एसटीएफ ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अहले सुबह अपराधियों व एसटीएफ में मुठभेड़ हो गया, जिसमें दो अपराधियों को मार गिराया गया. दोनों ओर से कई राउंड गोली बारी भी हुई । चंद्रशेखर कापड़ी के विरुद्ध आठ कांड दर्ज हैं व मनोहर मंडल के विरुद्ध एक कांड दर्ज हैं. साथ ही चंद्रशेखर के चार साथियों को गिरफ्तार भी किया गया. दो .315 रेगुलर राइफल, एक 12 बोर रेगुलर बंदूक, दो .315 मस्केट राइफल, एक […]

बैंकों के निजीकरण नीति को लेकर नवगछिया में भी बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बैंकों के निजीकरण की नीति वापस लो,सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में नहीं बेचो, सरकारी नौकरी को खत्म मत करो, गरीब छात्रों का हक नहीं छीनों, गरीब जनता की उम्मीदों को नहीं तोड़ों सहित कई नारे लगाकर नवगछिया में बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है । इस बाबत बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंकों के निजीकरण को लेकर नवगछिया में बैंक कर्मी द्वारा हड़ताल किया गया है । मौके पर बैंक कर्मियों ने बताया कि यूनाइडेट फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (United Forum of Bank Unions -UFBU) के बैनर तले 9 यूनियों ने 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है. केंद्र सरकार की ओर से देश के कई बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव […]

डीडीसी प्रतिभा रानी ने किया सेन्ट्रल जेल भागलपुर का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,वैश्विक महामारी कोरोना इतने तेजी से अपना पांव पसार रहा है की इसे रोक पाना चिकित्सकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, इसी बाबत बढ़ते कोरोना को लेकर शहीद जुब्बा साहनी सेंट्रल जेल भागलपुर एवं विशेष विशेष केन्द्रीय कारा में कैदियों के रख रखाव को लेकर आज डीडीसी प्रतिभा रानी ने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया, इस निरीक्षण में सदर एसडीओ धनंजय कुमार , एएसपी शुभम आर्य एवं सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा के. अलावे अन्य पदाधिकारी भी शामिल थे, मीडिया से बात करते हुए डीसी प्रतिभा रानी ने कहा कि आज हम लोगों ने भागलपुर सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया और उसमें वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर निर्देश दिया गया, साथ […]

खारीक : पिकअप वैन के कुचलने से बच्ची की मौत || GS NEWS

DESK 04 B0

खरीक : थाना क्षेत्र के खरीक बाजार काली स्थान के समीप सड़क पर अनियंत्रित पिकअप वैन के धक्के से पूर्वी घरारी निवासी श्याम सुंदर शर्मा की 5 वर्षीय बेटी राधिका कुमारी की मौके पर मौत हो गयी.सघन आबादी वाली सड़क पर तेज रफ्तार से अनियंत्रित वाहन चलाए जाने और पिकअप वैन से कुचलकर बच्ची की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को बांस बल्ले से बैरियर लगाकर तकरीबन आधा घंटे तक जाम कर दिया.मौके पर पहुंची खरीक पुलिस को आक्रोशित ग्रामीण लाश उठाने नहीं दे रहे थे. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे और आरोपित चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित लोग जाम हटाने को राजी हुए.तकरीबन आधा घंटे तक वाहनों का […]

नवगछिया के लाल अश्विनी को मिला विश्व भारती से पीएच.डी की उपाधि ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड स्थित भवानीपुर गाँव निवासी अश्विनी कुमार को हिन्दी की प्रसिद्द समाचार पत्रिका ‘दिनमान’ पर मौलिक शोध कार्य के लिए विश्व भारती विश्वविद्यालय, शान्तिनिकेतन (पश्चिम बंगाल)  से ‘पीएच.डी’ की उपाधि प्रदान की गई है । केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्व भारती के अनुसार उन्हें यह उपाधि “स्वातंत्र्योत्तर हिन्दी पत्रकारिता की परम्परा में ‘दिनमान’: एक मूल्यांकन” विषय के लिए प्रदान किया गया है । उन्होंने यह शोध कार्य प्रोफेसर (डॉ.) मंजु रानी सिंह के निर्देशन में पूरा किया है l विदित हो कि विश्व भारती के प्रोफेसर,  डॉ. मंजु रानी सिंह भी भागलपुर जिला की ही रहने वाली हैं l भागलपुर जिला के लिए यह गौरव की बात है कि यहाँ की मिट्टी में पले – […]