Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : दंगल में दीपक व पीयूष पहलवान के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को देर शाम हो गया। रोहियार बंगलिया के दीपक पहलवान और साधुपुर के पियुष पहलवान के बीच जबर्दस्त मुकाबला चला। जिसमें दोनों के बीच बराबर का मुकाबला रह गया। दंगल समिति के सदस्यों के द्वारा दोनों पहलवानों को नगद पुरूस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. राधा कांत झा ने फीता काट कर किया। मौके पर अध्यक्ष भवानीपुर पंचायत के उप मुखिया सुधीर यादव, व्यवस्थापक प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष मदन राम, संरक्षक उपेंद्र यादव, त्रिपुरारी कुमार भारती, विश्वास झा, रोहन कन्हाई, निरंजन यादव, सुरेश यादव, नागेश्वर यादव, अखिलेश यादव, सुबाली यादव, रिंटू झा, गुड्डू झा, कैलाश पोद्दार, टुन्ना मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इधर भवानीपुर […]

गोपालपुर: तिनटंगा घाट पर जहाज में लूट पाट करने के संबंध में थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

B BABUL0

– घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी राजेन्द्र कुमार पिता चमक लाल प्रसाद ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरे बडे भाई गौरी शंकर सिंह के नाम से तिनटंगा कहलगाँव फेरी सेवा घाट का विधिवत बन्दोबस्ती है. कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि जहाज घाट में कुछ अपराधियों द्वारा लूट की योजना बना जा रही है शनिवार को चार बजे के करीब जहाज लेकर तिनटंगा घाट पहुँचने पर जहाज के लगते ही हरदेव सिंह पिता त्रिवेणी सिंह, विकास सिंह, विलास सिंह, महेश्वरी सिंह, गुरुदेव सिंह, रंजीत सिंह, कालो सिंह, मिथिलेश सिंह, उचित सिंह व सुमित सिंह सहित पन्द्रह अञात लोगों द्वारी मेरे व सहयोगियों प्रभाग मंडल पिता कार्तिक मंडल ग्राम तिनटंगा करारी पर हरवे […]

नवगछिया: अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में मारा धक्का, छः लोग हुए गंभीर रूप से घायल, रेफर

B BABUL0

मकनपुर चौक से हुई हादसे की शुरुआत नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में धक्का दे मारा जिससे अनियंत्रित ट्रक के चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया जहां से सभा की स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया. अनियंत्रित ट्रक के चालक की पहचान नहीं हो सकी जबकि पांच अन्य घायलों में पीरपैंती के एकचारी निवासी आनंदी मंडल(65) और उसके दो पुत्र संजय मंडल(25) और मनोज मंडल(20), रंगरा के प्रदीप यादव की पत्नी कविता देवी(45), उत्तर प्रदेश मथुरा के नहझील थाना क्षेत्र के […]

नवगछिया : बूथों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, व्यवधान करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई, एसडीपीओ के नेतृत्व में पूरे जिले में किया गया फ्लेग मार्च

B BABUL0

विधानसभा चुनाव को लेकर तीन नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन स्तर से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी तैयारी परी कर ली गई है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जिले में बनाए गए चैक पोस्ट पर वाहनो की संघन जांच किया जा रहा है. फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम भी जिले में लगतार गतिविधि कर रही है. वहीं नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम चुनाव को लेकर हर गतिविधि की मोनेटरिंग कर रही हैं. रविवार को एसपी के निर्देश पर पूरे पुलिस जिले में फ्लेग मार्च किया गया. पुलिस जिले के सभी प्रखंड में एसडीपीओ दिलीप कुमार, मुख्यालय डीएसपी असरार अहमद के नेतृत्व में नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास, पीएसआई मुलायम यादव, गोपालपुर थानाध्यक्ष कुणाल आनंद चक्रवर्ती, खरीक थाना अध्यक्ष पंकज […]

Noimg

नवगछिया : उपेंद्र हत्याकांड में घायल पुत्री रेशमी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, चाचा फुदल मंडल सहित सात को किया नामजद

B BABUL0

इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के केलाबरी में किसान उपेंद्र मंडल के हत्या के बाद शनिवार की सुबह इस्माईलपुर पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सूप दिया. घटना में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुई मृतक की पत्नी समुला देवी एवं उनकी पुत्री रेशमी कुमारी गंभीर रूप से घायल है जिसका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. रेशमी कुमारी की स्थिति जहां खतरे से बाहर है जबकि उनकी मां समुला देवी की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस्माईलपुर थानाध्यक्ष पासवान ने बताया कि घटना के संदर्भ में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी मृतक उपेंद्र मंडल की पुत्री रेशमी कुमारी के बयान पर दर्ज की […]

बिहपुर: थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों पर दफा 302 के तहत मामला दर्ज कराने व पीडित परिवार को सरकारी नौकरी देने की माँग || GS NEWS

B BABUL0

भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, राघव कुमार, अजय कुमार सिंह व सुनील चौधरी आदि महागठबंधन उम्मीदवार शैलेश कुमार यादव के पक्ष विभिन्न गाँवों के भ्रमण के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि मडवा के सौफ्टवेयर ईंजिनियर की हत्या में बिहपुर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस कर्मियों पर दफा 302 के तहत मामला दर्ज कर ततकाल जेल भेजने व पीडित परिवार को पचास लाख रुपये नगद अनुदान राशि व सरकारी नौकरी देने की माँग बिहार की सरकार से किया.   B BABUL

नवगछिया : पुलिस अधिकारियों ने भगालपुर एवं नवगछिया जिले का किया हवाई सर्वेक्षण, चुनाव के दौरान दियारा इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे इंतजाम : एसपी

B BABUL0

आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को नवगछिया एवं भगालपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र एवं दियारा इलाके का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया. पुलिस अधिकारियों की टीम में पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक एस टी एफ़, एसएसपी भागलपुर आशीष भारती, नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम थी. सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने नवगछिया पुलिस जिले से खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया एवं कटिहार सीमावर्ती क्षेत्र एवं दियरा इलाके का सर्वेक्षण किया. वहीं भागलपुर जिले के झारखंड सीमा में नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं बांका जिले की सीमा क्षेत्र का सर्वेक्षण किया. नवगछिया एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि हवाई सर्वेक्षण के दौरान पुलिस जिले के सभी दियार इलाके का अवलोकन किया गया है. उन्होंने […]