Category Archives: Uncategorized

नवगछिया : एम एल सी चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान आज || GS NEWS

B BABUL0

  एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. नवगछिया प्रखंड में कुल 1380 मतदाता है जो गुरुवार को अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसको लेकर नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमे एक मतदान केंद्र पर 874 एवं दूसरे मतदान केंद्र 506 मतदाता है. गुरुवार की सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा. मतदान को लेकर नवगछिया बीडीओ व सीओ को प्रजाइडिंग ऑफिसर बनाया गया है. मतदान को लेकर कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिग के लिए दूरी बनाकर घेरा भी बनाया गया है. जिस घेरे में खड़े होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसके अलावा एमएलसी चुनाव […]

नवगछिया: 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नवगछिया बाज़ार सहित कई क्षेत्रों में राजपा प्रत्याशी नें किया जनसंपर्क

B BABUL0

नवगछिया बाज़ार क्षेत्र के विकास के लिए गोपालपुर विधानसभा से राजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबों दा नें नवगछिया बाज़ार एवं नवगछिया प्रखंड के बोरबा सहित ढोलबज्जा में पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया । मौके पर उन्होंने कहा कि अनियमितता से भरा बिजली बिल आने की समस्या , तीनटंगा से जाह्नवी चौक तक का रिंग बांध सहित नवगछिया बाज़ार की मूलभूत सुविधा एक बड़ा मुद्दा है चुनाव जीतने के बाद उनकी यह प्राथमिकता रहेगी कि ग्रामीण के साथ नवगछिया शहरी के लोगों के साथ हमेशा न्याय हो और उसके विकास के लिए खुद से पहल कर क्षेत्र का विकास करेंगें । वही मौके पर उनके कई दर्जन राजपा समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे । […]

नवगछिया : दुर्गा पूजा के बीच नवगछिया शहर में लगा कूड़े का अंबार, दो दिनों से नहीं हुई शहर की सफाई, सफाई कर्मी हड़ताल पर

B BABUL0

नवगछिया नगर पंचायत के के शहरी क्षेत्र में सफाई में कार्यरत सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण नवगछिया बाजार में कूड़ा का अंबार लग गया है. पिछले दो दिनों से सफाई नही होने से जगह जगह कूड़ा जाम हुआ है. दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सफाई नहीं होने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सफाई कर्मी का कहना है कि आउट सेंसिंग जेजेएस के संस्थापक द्वारा आर्थिक एवं मैनेजर मुंशी के द्वारा हम सफाई कर्मी को मानसिक प्रताड़ना किया जाता है. जिसके कारण हम लोग सोमवार से नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई एवं कूड़े का उठाव नहीं कर रहे हैं. हम लोगों की मांग है कि कुछ सफाई कर्मियों को कार्य […]

नवगछिया: बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

B BABUL0

निर्वाचित पदाधिकारी अखिलेश कुमार व डीसीएलआर परमानंद साह ने प्रत्याशियों को आवंटित किया चुनाव चिन्ह – बिहपुर और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. बिहपुर के 8 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह निर्वाचित पदाधिकारी साह भूमि उप समाहर्ता परमानंद साह ने चुनाव चिन्ह आवंटित किया तो गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के आठ उम्मीदवारों को निर्वाचित पदाधिकारी सह नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. बिहपुर विधानसभा 1. कुमार शैलेन्द्र – (भाजपा) कमल 2. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – (राजद) लालटेन 3. मो हैदर अली – (बसपा) हाथी 4. अजमेरी खातून (जाप) कैंची 5. गौतम कुमार प्रीतम (सोसलिस्ट पार्टी) – बैटरी टॉर्च 6. निधि भूषण […]

ढोलबज्जा: ढोलबज्जा की निधि ने नीट परीक्षा में मारी बाजी,लाया ऑल इंडिया में 12762वां रैंक

B BABUL0

ढोलबज्जा बाजार की बेटी निधि कुमारी को नीट परीक्षा 2020 में बाजी मार ली है. निधि को 720 में 594 अंक मिलने से ऑल इंडिया में 12762वें रैंक मिली है. निधि अभी राजस्थान के कोटा में रह कर पढ़ाई कर रही है. उसके पिता प्रवीण कुमार ढोलबज्जा बाजार में मेडिकल की दुकान चलाते हैं. निधि ने 9वीं तक की पढ़ाई शिक्षक सुनील राम के पास की. वहीं मैट्रिक में मॉडर्न स्कूल ढोलबज्जा के शिक्षक कुमार रामानंद सागर के यहां पढ़ाई कर नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा में स्कूल टॉपर हुई थी. इंटर तक की पढ़ाई निधि ने ढोलबज्जा हाई स्कूल में हीं की थी. निधि के इस सफलता पर इलाके में खुशी का माहौल है. वही निधि के इस सफलता पर […]

रंगरा: पम्पिंग सेट का इंजन चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

B BABUL0

रंगरा चौक प्रखंड के बनिया दियारा से पम्पिंग सेट का इंजन चुरा कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच कर रंगरा पुलिस के हवाले कर दिया है . चोरी के आरोप में रंगे हाथ दबोचे गए युवक की पहचान मंदरौनी गांव के प्रमोद यादव के पुत्र विक्की कुमार यादव के रूप में की गयी है. पम्पिंग सेट के इंजन के मालिक बनिया निवासी दिवाकर कुमार ने बताया कि वह गांव में थे तो कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दिया कि एक व्यक्ति उसके पम्पिंग सेट का इंजन ट्रेक्टर पर लोड करके भाग रहा है. गांव के तीन चार युवकों के साथ जब वे चौक पर पहुंचे तो विक्की कुमार यादव इंजन को ट्रेक्टर में बांध कर भाग […]