Category Archives: Uncategorized

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय की छात्रा ने नीट में पाई सफलता

B BABUL0

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी की स्वाति कुमारी ने नीट में 720 अंक में 660 अंक लाकर मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण हुई. स्वाति कुमारी प्रोफेसर सुबोध कुमार यादव एवं किरण देवी की सुपुत्री है. सुबोध कुमार यादव बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय में कार्यरत हैं. विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह ने बताया कि स्वाति ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 2318 एवं ओबीसी रैंक 712 रैंक अर्जित की. स्वाति कुमारी ने दसवीं तक की पढ़ाई बालभारती से पूरी की थी. वह बचपन से ही काफी मेहनती एवं अनुशासित थी. स्वाति के इस सफलता पर बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मावंडिया एवं विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने स्वाति को […]

नवगछिया : स्कूटनी में गोपालपुर से छह एवं बिहपुर से दो प्रत्याशी का नामांकन रद्द

B BABUL0

गोपालपुर विधानसभा के रालोसपा, प्लुरल्स पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द तीन नवंबर को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में शनिवार को स्कूटनी के दिन नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर व एवं गोपालपुर विधानसभा के कुल आठ प्रत्यशियों का नामांकन रद्द किया गया. बिहपुर विधानसभा के दो प्रत्याशी प्रमोद कुमार आजाद एवं प्रियतम भास्कर का नामांकन स्कूटनी में रद्द किया गया. वहीं गोपालपुर विधानसभा से प्लुरल्स पार्टी की संध्या कुमारी, रालोसपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप सिंह, उमेश शर्मा, अमृतेश कुमार सिंह एवं जिला परसाद विपिन कुमार मंडल का नामांकन रद्द किया गया. बिहपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर परमानंद साह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कुल दस लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें दो […]

नवगछिया :नामांकन कक्ष में थे बुलो मंडल, 20 मिनट तक ई शैलेंद्र को करना पड़ा इंतजार, गले मिलकर एक- दूसरे को दी शुभकामनाएं

B BABUL0

नामांकन के लिए आए बिहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी को बीस मिनट तक नामांकन कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ा. बुधवार को नामांकन के दौरान ऐसा हुआ कि एक बजे नामांकन के लिए बुलो मंडल निर्वाचन कार्यालय पहुच गए. जहां निर्वाचन कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी. इसकी दौरान भाजपा प्रत्यशी ई शैलेंद्र कार्यालय पहुंचे. जहां निर्वाचन कार्यालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा. इस दौरान करीब 20 मिनट तक उन्हें इंतजार करना पड़ा. बुलो मंडल की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई शैलेंद्र को नामांकन दाखिल करने के लिए बुलाया गया. – ई शैलेंद्र व बुलो मंडल हुए आमने सामने, गले मिलकर दी शुभकामनाएं बुधवार को बिहपुर […]

नवगछिया : नामांकन के छठे दिन बिहपुर एवं गोपालपुर से दो दो प्रत्याशी ने किया नामांकन

B BABUL0

बिहपुर से राजद प्रत्याशी बुलो मंडल एवं भाजपा प्रत्याशी ई शैलेंद्र, गोपालपुर से जदयू प्रत्यशी गोपाल मंडल ने भर पर्चा तीन नंबर को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन की प्रक्रिया में नामांकन के छठे दिन बिहपुर एवं गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से दो – दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. छठे दिन के हुए नामांकन में 153 गोपालपुर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नामांकन दाखिल किया है. राजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा ने नामांकन दाखिल किया है. 152 बिहपुर विधानसभा के राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं भाजपा प्रत्याशी ई शैलेंद्र ने नामांकन दाखिल किया है. बुधवार को दोपहर एक बजे बिहपुर विधानसभा […]

BREAKING : गोपालपुर के नवटोलिया में पोखर के पानी में डुबनें से एक की मौत

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर से कन्हिया झा की रिपोर्ट नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चपरघट  पंचायत मे नवटोलिया गांव के निवासी सिकंदर सिंह उम्र 40 वर्ष जिसकी मौत पानी में डूबने से हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि देर शाम शौच के लिए निकला था। बहुत देर हो जाने के बाद नहीं आया तो हम लोग खोजने निकले तब जाकर गांव के  कुछ दूरी पर शव पोखर में मिला। ग्रामीणों की मदद से पोखर से बाहर निकाला। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गोपालपुर के अंचलाधिकारी मोहम्मद फिरोज इकबाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद अभिलेख की तैयारी की जाएगी। Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा : अखिल भारतीय नाई संघ ने रामबिलास के निधन पर की शोक सभा

B BABUL0

अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड) यूनियन भागलपुर शाखा ने खाद्य उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर रविवार को नवगछिया में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी . इससे पूर्व नाई संघ ने सोशल डिस्टेंस का मेंटेन करते हुए रामविलास के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि- रामबिलास पासवान बिहार के महान विभूति थे. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सह प्रमंडलीय संयोजक भागलपुर के कैलाश ठाकुर, जिलाध्यक्ष मणिकांत ठाकुर, सचिव नागेंद्र नाथ ठाकुर, संरक्षक बूटन, जिला संयोजक लखन लाल ठाकुर, उमाशंकर, छोटे लाल, पंकज, रूपेश, अजीत व रविंद्र ठाकुर के साथ अन्य लोग उपस्थित थे. B BABUL

नवगछिया : पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने कर ली खुदकुशी

B BABUL0

परवत्ता थाना क्षेत्र के जपतैली गांव में पति से हुए मामूली विवाद के बाद महिला ने आक्रोश में आकर घर के कमरे में बंद होकर साड़ी फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है मृतक महिला जपतेली निवासी राजेश राय की पत्नी संगीत देवी 36 वर्ष है. महिला के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर जपतेली गांव पहुंची. जहां पुलिस ने घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगो से पूछताछ की एवं मृतक महिला के मेयके वालो को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर महिला के मेयके मुंगेर जिले के बिसनपुर दियारा निवासी मृतक महिला के भाई गोपाल सिंह सहित अन्य परिजन जपतेली पहुंचे। जहां पर मृतक महिला के मेयके वालो ने भी घटना […]

POLITICIAN

नवगछिया: गोपालपुर विधानसभा की स्थिति साफ – निर्दल चुनावी मैदान में उतरेंगे अमृतेश, 15 अक्तूबर को भरेंगे परचा

B BABUL0

भले ही अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ हो लेकिन गोपालपुर विधानसभा से उम्मीदवारों की स्थिति लगभग साफ हो गयी है. इलाके के सम्यक विकास के लिये चार करोड़ रूपये दान देने की घोषणा कर चर्चा में आये अमृतेश सिंह ने 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. अमृतेश ने जानकारी देते हुए बताया है वे 15 अक्तूबर को अपना परचा भरेंगे. इधर दूसरे चरण में होने वाले गोपालपुर विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की स्थिति अब साफ होने लगी है. मालूम हो कि गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज चौथी बार चुनावी मैदान में हैं तो राजद ने शैलेश यादव को टिकट दिया है. एलजेपी से नवगछिया नगर पंचायत के मुख्य […]