Category Archives: नवगछिया

मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई 14 अक्टूबर 2025 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिश कुमार, पिता पलटु मंडल, निवासी उस्मानपुर, थाना बिहपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। मामले से जुड़ी जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त 2025 को खरीक थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 243/25, दिनांक 07.08.25, धारा 317(4)/317(5)/3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 14 अक्टूबर को मामले में संलिप्त एक अन्य […]

भूमि विवाद के समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ एक दिवसीय अनशन किया। उन्होंने यह अनशन भूमि उप समाहर्ता, नवगछिया न्यायालय से निर्गत आदेश के निष्पादन नहीं होने के विरोध में किया। कृष्ण कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदेश काफी पहले जारी किया गया था, लेकिन गोपालपुर अंचलाधिकारी द्वारा अब तक उसका पालन नहीं किया गया है। लंबे समय से मामले का निष्पादन नहीं होने से आक्रोशित होकर उन्होंने अंचल कार्यालय के निकट यह अनशन किया। अनशन के दौरान कृष्ण कुमार ने प्रशासन से न्यायालय के आदेश को शीघ्र लागू कराने की मांग की, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। DESK2025

टिकट कटने से नाराज़ गोपाल मंडल नें किया ऐलान – निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतेंगे ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : जेडीयू से टिकट नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास और गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का गुस्सा फूट पड़ा है। टिकट कटने से नाराज़ गोपाल मंडल बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें वहां से ले गई। गोपाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर पुराने और वफादार कार्यकर्ता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि “हमने 30 साल तक सेवा की, सरकार को कई बार बचाया, लेकिन अब हमारे साथ अत्याचार हुआ। जो लोग दूसरे दल से आए, उन्हें टिकट दे दिया गया।” उन्होंने कहा कि वे अब जेडीयू से अलग […]

गोपालपुर विधानसभा से बुलो मंडल को मिला जदयू–एनडीए का टिकट, गोपाल मंडल की छुट्टी ||GS NEWS

DESK20250

17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र 153-गोपालपुर विधानसभा सीट एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस सीट से बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए चार बार के सिटिंग विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल का टिकट काटकर पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले के बाद इलाके की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बुलो मंडल 2014 में राजद के टिकट पर भागलपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बाद में उन्होंने राजद छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया। जदयू में शामिल होने के बाद से ही वे लगातार गोपालपुर क्षेत्र […]

अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

410.4 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार नवगछिया : अवैध शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कदवा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस अभियान में नवगछिया पुलिस एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, सघन वाहन जांच, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा वारंट और कुर्की आदेशों की तामील की जा रही है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2025 को कदवा थाना अंतर्गत […]

नारायणपुर के मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) कार्यक्रम के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मतदाताओं और उनके अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ में उन्होंने कहा कि “आपका वोट आपकी आवाज़ है। हम सब मिलकर एक मज़बूत और समावेशी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करेंगे। आइए, ज़िम्मेदारी से मतदान करने का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।” इस अवसर पर रंगोली के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसमें मतदान करने की अपील वाले संदेश और चित्रों के माध्यम […]

सदर एसडीएम और डीएसपी ने एसएसटी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भागलपुर प्रशासन द्वारा तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) विकास कुमार तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अजय कुमार चौधरी ने भागलपुर सदर अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित एसएसटी (स्पेशल सर्विलांस टीम) चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर्मियों से चेकिंग की प्रक्रिया, दस्तावेजों की जांच व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और लॉगबुक आदि की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि चेक पोस्ट पर प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जाए और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि […]

कृष्ण सुदामा मिलन देख भावुक हुए भक्तजन ||GS NEWS

DESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य और शांतिपूर्ण समापन नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सातवां और अंतिम दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और कथा का आनंद लिया। कथा के दौरान भगवान कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का दृश्य विशेष रूप से हृदयस्पर्शी रहा। कथा में बताया गया कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र भगवान कृष्ण से मिलने द्वारिका गए। द्वार पर द्वारपालों ने उन्हें भिक्षुक समझकर रोक दिया, लेकिन जब उन्होंने अपना नाम सुदामा बताया, तो द्वारपाल […]

अचानक लगी आग, धू धू कर जला बथान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं गाँव के शंभू मंडल, पिता कल्लर मंडल, गोसाईं गाँव 14 नंबर सड़क किनारे अपने पशुओं के लिए बासा बनाकर रहते थे। मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने बासा और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह जला दिया। आगजनी में जानवरों के लिए रखा गया चारा, नई-नई त्रिपाल और अन्य कई घरेलू एवं उपयोगी सामान जलकर राख हो गया। शंभू मंडल ने बताया कि आग की चपेट में आने से पशु तो सुरक्षित हैं, लेकिन सामग्री और चारा पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों […]

गोपालपुर में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने की। इस अभियान में आम लोगों से अपील की गई कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्भीक तथा निष्पक्ष होकर मतदान करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों और अन्य पदाधिकारियों ने मिलकर प्रभात फेरी भी निकाली, जिससे गांव में मतदाता जागरूकता फैलाने में मदद मिली। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के अभियान मतदान के महत्व को समझाने और युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने में सहायक होंगे। DESK2025