Category Archives: नवगछिया

Noimg

बदलता समाज, टूटते रिश्ते और ममता की मौन चीख || GS NEWS

Chanchal Jha0

✍️ रचना : प्राची प्रिया,नवगछिया नवगछिया के बहतरा गांव की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है, यह हमारे समय का आईना है—एक ऐसा आईना, जिसमें झांकने से हम अक्सर बचना चाहते हैं। एक मां, जिसने अपने बच्चों को जन्म दिया, पाला-पोसा, अपने हिस्से की हर खुशी कुर्बान कर दी—उसी मां को आज अपने ही बेटे के हाथों लहूलुहान होना पड़ा। यह कहानी सिर्फ उमा देवी की नहीं है, यह उस बदलते समाज की कहानी है, जहां रिश्तों की गर्माहट धीरे-धीरे ठंडी पड़ती जा रही है। कभी कहा जाता था—”बड़ा बेटा बुढ़ापे का सहारा होता है और छोटा बेटा दिल का टुकड़ा।”लेकिन आज हालात इतने बदल गए हैं कि मां-बाप बड़े बेटे के दरवाजे पर नजर टिकाए रहते हैं और […]

Noimg

ढोलबज्जा एपीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : ढोलबज्जा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड करने की प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती दिख रही है। मुख्यमंत्री स्तर से संज्ञान लेने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति को आवश्यक प्रस्ताव भेज दिया है। मुख्यमंत्री सचिवालय ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभागीय और स्थानीय प्रशासन की ओर से औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। Chanchal Jha

Noimg

भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में मंगलवार को नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश नागर ने की, जबकि संचालन प्रो. गौतम द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, विपीन मिश्रा एवं संजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वरीय भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा एवं रूपेश रूप ने विभिन्न सत्रों में पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से […]

Noimg

17 चोरी के मोबाइल के साथ शातिर चोर को पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 17 मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड राज्य के साहिबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मकई टोला निवासी शिव कुमार चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 30 मार्च को कदवा थाना पुलिस टीम एनएच-58 स्थित तिरधार के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न कंपनियों के कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल […]

Noimg

मैट्रिक में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, अस्पताल में हुआ ईलाज|| GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा में असफल होने के बाद एक छात्रा द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में छात्रा को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, रंगरा चौक थाना क्षेत्र के झल्लू दास टोला निवासी अंजली कुमारी पिता – अनिल मंडल मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में असफल हो गई थी। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। इसी दौरान तनाव में आकर छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया गया।चिकित्सकों के अनुसार, छात्रा की स्थिति में अब सुधार […]

Noimg

टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में लगे एलएचबी कोच, 29 मार्च से नई रैक के साथ परिचालन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :टाटानगर से कटिहार के बीच चलने वाली त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन अब आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को नई रैक में परिवर्तित किया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 29 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस टाटानगर जंक्शन से एलएचबी कोच के साथ चल रही है। वहीं, 31 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी कटिहार जंक्शन से इसी रैक के साथ शुरू हो गया है।नई रैक में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, सामान्य श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय, तृतीय इकोनॉमी और द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।रेलवे सलाहकार सदस्य […]

Noimg

काढ़ागोला में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। बरौनी–कटिहार रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना यार्ड क्षेत्र में पोल संख्या 21/34 के पास रेल ट्रैक किनारे हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहनपुर वार्ड संख्या-9 निवासी सुदर्शन कुमार (18 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। मृतक के पास से पैसेंजर ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है, हालांकि वह किस ट्रेन से गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल […]

Noimg

कलयुगी पुत्र बना दरिंदा: मां को लाठी-डंडे से पीटकर किया लहूलुहान,अस्पताल में हुआ ईलाज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतरा गांव से सामने आई है। यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान उमा देवी पति–सिकंदर साह के रूप में हुई है। अयोध्या से लौटते ही टूटा कहर पीड़ित महिला उमा देवी नें रोते बिलखते बताया कि हाल ही में अयोध्या से भगवान श्रीराम के मंदिर का दर्शन कर अपने गांव लौटी थीं। धार्मिक यात्रा से लौटने के बाद वह प्रसाद लेकर अपने बड़े पुत्र के घर पहुंचीं। इसी बात की जानकारी जब उनके छोटे पुत्र दीपक को मिली, […]

Noimg

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया के नवगछिया ग्रामीण दक्षिणी मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन यमुनिया स्थित ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास, कार्यप्रणाली, विकास नीति, सोशल मीडिया की उपयोगिता, बूथ स्तरीय कमेटी की भूमिका तथा ‘मन की बात’ जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक सशक्त संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य कार्यकर्ताओं […]

Noimg

“उत्कर्ष 2026” 02-3 अप्रैल को नवगछिया के बीएलएस कॉलेज में || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में 02 और 03 अप्रैल को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव “उत्कर्ष 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की मौजूदगी में कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विमलेंदु शेखर झा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य एवं महाविद्यालय सचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा ने बताया कि 2005 के बाद इस बार भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले 40 महाविद्यालयों की सांस्कृतिक टीम हिस्सा लेगी। महाविद्यालय सचिव डॉ. […]