Category Archives: बिहपुर

Noimg

बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शीत श्रृंखला कमरे में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग ||GS NEWS

DESK 04 B0

लाखों का सामान जलकर राख़ नवगछिया। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शीत श्रृंखला के कमरे में (कोल्ड चैन में) बुधवार अहले सुबह करीब 4:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद अग्निशमन बिहपुर को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन बिहपुर की टीम घटनास्थल पर पहुंची और एक घँटे के मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस चालक, एएनएम, सुरक्षा कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। बता दें कि घटना के वक्त अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गनीमत रही कि अस्पताल में एक ही प्रेग्नेंसी पेशेंट भर्ती हुई […]

Noimg

अज्ञात चोर ने श्री महावीर धर्मकांटा में बिहपुर में की चोरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर एनएच 31 स्थित श्री मनवीर धर्मकांटा में सोमवार रात अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़ित धर्मकांटा संचालक मरवा निवासी गौरव कुमार राय पिता मंटू प्रसाद राय ने झंडापुर थाना में आवेंदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे धर्मकांटा बंद कर घर चला गया। मंगलवार सुबह 6 बजे जब धर्मकांटा पर पहुंचा तो देखा गेट में लगे ताला पर हथौड़े का निशान है। वही कमरे के अंदर जाने पर देखा कि वेंटिलेटर और खिड़की टूटा हुआ है। वही कमरे में रखा बड़ा बैट्री, इन्वर्टर, प्रिंटर, आई टी एवं क्रॉप्टन कंपनी का दो मोटर गायब था। […]

Noimg

बहुत ही जागृत है भ्रमरपुर मणिद्वीप की दुर्गा माँ ||GS NEWS

DESK 04 B0

जानिए मां के दरबार की खासियत भागलपुर जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर शक्ति की देवी की रूप में जानी जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। दुर्गा पूजा के अलावा यहां पर सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां बांग्ला पद्धति एवं तांत्रिक पद्धति से मां की पूजा होती है। कलश स्थापना के साथ ही प्रतिदिन पंडित यहां पाठ करते हैं। विदित हो कि दुर्गा मंदिर की स्थापना वीरबन्ना ड्योढी के पूर्वज राजा बाबू बैरम सिंह के द्वारा सन 1684 ई. में किया गया था। बाद में सन 1765 ई. में राजा बाबू […]

Noimg

भागलपुर पुलिस ने चावल व्यवसायी से लूट मामले का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र के पीपरपांती में चावल व्यवसायी गौतम भगत से 5 लाख रुपए की लूट के मामले में भागलपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्वेदन किया है। पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल तीन युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से लूटे गए 89 हजार रुपए, लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले अभिजीत कुमार को गिरफ्तार किया। उसके बाद की पूछताछ में छोटू साह, लखन यादव, बेबी देवी और मोहम्मद राजन का नाम सामने आया, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जानकारी प्रेस वार्ता में सिटीएसपी डॉक्टर के रामदास ने दी। […]

Noimg

माँ दुर्गा और गंगा का मिलन : सैदपुर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना प्रारंभ, बाढ़ की विभीषिका से श्रद्धालु चिंतित ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में स्थित सैदपुर वाली दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूजा-अर्चना का अनुष्ठान शुरू हो गया है। नवरात्रि के इस अवसर पर, मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी प्रारंभ किया गया है। हालांकि, इस पावन अवसर पर बाढ़ की विभीषिका ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मां गंगा मंदिर के समीप पहुँच चुकी हैं और उनकी तेज धारा रंगरा क्षेत्र की ओर बह रही है। इस बाढ़ के कारण मंदिर के पास मेले की आयोजन स्थली पर पानी भर गया है, जिससे वहाँ की रौनक फीकी पड़ गई है। मंदिर के गर्भगृह के ठीक सामने स्थित प्रांगण ही एकमात्र सुरक्षित स्थान है, जहाँ पर छोटे-छोटे दुकानदार अपने-अपने […]

Noimg

बिहार ग्रामीण बैंक बिहपुर के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बिहपुर के सामने गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर ने एक मोटरसाइकिल का हेंडिल लॉक तोड़कर गायब कर दिया। मामले को लेकर ख़रीक थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी राजीव कुमार मंडल पिता ब्रजनंदन मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि दोपहर करीब 2:30 बजे रूपीए निकासी करने ग्रामीण बैंक आया था। लाल रंग का हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल बीआर 10 वाई 2026 को बैंक के बाहर लगाकर बैंक के अंदर गया। वही 30 मिनट बाद जब बैंक से बाहर आया तो मोटरसाइकिल वहां से गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। DESK 04 B

Noimg

बिहपुर के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत के तीन वार्डों में कोसी के बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से पूरा जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। हरियो पंचायत के वार्ड संख्या 1 के आहुति, वार्ड संख्या 2 के बड़ीखाल, वार्ड संख्या 3 के गोविंदपुर गांव में रहने वाले आबादी का जीना बेहद मुश्किल हो गया। वहीं तीनों वार्डों के कई घरों में पानी घुस जाने से यहां के लोगों का जनजीवन पुरी तरह से मुश्किल में वीत रहे हैं। जिससे वहां के लोगों को‌ जानमाल का नुक़सान भी काफी हुआ है। इसी तरह पूर्व में भी कोशी कटाव हुआ था। जिसके कारण यहां के लोग पलायन कर चुके हैं। हरियों पंचायत प्रत्येक वर्ष कोशी का कहर झेलता है। यही […]

Noimg

बिहार कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष उमेर खान का बिहपुर में गर्मजोशी से स्वागत ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष उमेर खान अपने समर्थन के साथ पूर्णिया जाने के क्रम में बिहपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अतहर सईद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। उमेर खान ने कहा, “बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा पहला दौरा है। मैं अतहर सईद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं।” इस अवसर पर आईटी सेल के महासचिव गौरव कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने नवगछिया पुलिस जिला को कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा […]

Noimg

तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल सहित तीन युवक तीस फिट गहरे पोखर में गिरा ||GS NEWS

DESK 04 B0

एक कि डूबने से मौत, दो की किसी तरह बची जान घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के महंत बाबा स्थान चौक का नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महंत बाबा स्थान चौक समीप बने पोखर में सहोरी गांव के तीन युवक मोटरसाइकिल सहित तीस फीट गहरे पानी मे चले गए जहां दो युवक किसी तरह पानी से निकलकर बाहर आए। वही तीसरे युवक की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक झंडापुर थाना क्षेत्र के सहोरी गांव निवासी नंदलाल सिंह के इकलौता पुत्र हर्ष कुमार उम्र 16 वर्ष बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार हर्ष कुमार इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था। इसी वर्ष नकछेदी कुमर उच्च विद्यालय झंडापुर से मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था। वह […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। 13 अप्रैल 2024 को भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा विक्कल कुमार उर्फ किशोर सिंह पिता ब्रहम्मदेव सिंह को धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। परीजन के लिखित आवेंदन के आधार पर भवानीपुर थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया था। उक्त कांड के उद्भेदन हेतु गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त दो अभियूक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वही अन्य अभियूक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। वही पुलिसिया दवाब में आकर 27 सितंबर को मंडल टोला नगरपारा निवासी अविनाश मंडल पिता विजो मंडल ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04 B