Category Archives: बिहार

Noimg

सप्ताह ध्यान सत्संग शिविर का समापन विशाल भंडारे के साथ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हुजूरनगर पंचायत के कालीप्रसाद बड़ी मड़प कालीमंदिर एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य दिवंगत अम्बिका प्रसाद मंडल के प्रांगण में आयोजित सप्ताह ध्यान सत्संग शिविर का भव्य समापन बुधवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। स्वामी रामबिलास बाबा के निर्देशन में आयोजित इस आध्यात्मिक शिविर में दर्जनों संतों और सैकड़ों सत्संगियों ने पूरे सप्ताह उत्साहपूर्वक भाग लिया। संतमत सत्संग समिति के अध्यक्ष संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ बाबा ने बताया कि इस ध्यान सह ज्ञान यज्ञ में अंतरजिला से भी कई संत-महात्मा पधारे थे। सभी संतों ने प्रतिदिन पाँच घंटे ध्यान और आठ घंटे सत्संग में बिताए, जिससे वातावरण सातों दिन दिव्य एवं भक्तिमय बना रहा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रातःकालीन सत्संग में वेद, उपनिषद्, गीता, पुराण, […]

Noimg

नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे के छोटे भाई राकेश पांडे उर्फ गुड्डू का अस्मिक निधन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के पूर्व क्रिकेटर एवं नवगछिया खेल संघ के उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे के छोटे भाई राकेश पांडे उर्फ गुड्डू जी का अस्मिक निधन हो गया। इस दुःखद समाचार की जानकारी मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने दी। सूचना मिलते ही खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संयोजक घनश्याम प्रसाद, क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सरोज झा, सचिव राजेश कुमार राजू, प्रमोद शर्मा, अमित पांडे, मुकेश सिंह, ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, मुकेश कुमार, योगा राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत, फूड प्लाजा के संस्थापक संतोष कुमार सहित कई खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके निज आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। राकेश पांडे के निधन से नवगछिया खेल संघ एवं स्थानीय खेल […]

Noimg

नवगछिया प्रीमियर लीग के छठे दिन में नवगछिया थंडर और पैंथर्स ने दर्ज की शानदार जीत  ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया कचहरी मैदान में चल रही नवगछिया प्रीमियर लीग के छठे दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों से भरा रहा। इस दिन दो मुकाबले खेले गए, जिसमें नवगछिया थंडर और नवगछिया पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले मुकाबले में नवगछिया थंडर और नवगछिया टाइटन के बीच खेला गया। नवगछिया थंडर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में थंडर की टीम ने 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर में अभिषेक बच्चन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 26 गेंदों में 98 रन बनाए, जिससे टीम को मजबूत टोटल मिला। टाइटन की तरफ से रिजवान, आदित्य और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी […]

Noimg

तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने तीन लोगों को मारा जोरदार ठोकर, दो की दर्दनाक मौत, तीसरा जख्मी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भवानीपुर काली मंदिर के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित टाटा टियागो कार ने सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मुस्लिम टोला निवासी मछली विक्रेता मोहम्मद शकील अली (65 वर्ष) पिता स्व. मेजान अली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी दिलीप यादव पिता श्याम सुंदर यादव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में खगड़ा के समीप उनकी भी मौत हो गई। वहीं तीसरा जगरनाथ रविदास पिता रामो रविदास, घर फुलवड़िया, थाना […]

Noimg

23 बिहार बटालियन NCC, भागलपुर में कैडेट्स को करियर और भविष्य की योजना पर विशेष लेक्चर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । 23 बिहार बटालियन NCC, भागलपुर के 10-दिवसीय कैंप (21-30 नवंबर 2025) के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नवीनगर, भागलपुर में “फ्यूचर प्लैनिंग और करियर ऑप्शन” विषय पर एक विशेष लेक्चर आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री अमित कुमार, Deputy Director Administration, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), साबौर, भागलपुर ने कैडेट्स को करियर विकल्प और भविष्य की योजना को लेकर मार्गदर्शन दिया। लेखक ने कैडेट्स को दसवीं के बाद उपलब्ध विकल्पों पर जानकारी देते हुए कहा कि स्ट्रीम का चुनाव महत्वपूर्ण है। साइंस स्ट्रीम में इंजीनियरिंग और मेडिकल, कॉमर्स में CA, CS और MBA, तथा आर्ट्स में डिजाइन और ह्यूमैनिटीज जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। उन्होंने शॉर्ट-टर्म कोर्सेज की भी सलाह दी, जैसे ITI, पॉलिटेक्निक, डिजिटल मार्केटिंग और डेटा साइंस, जो […]

Noimg

बाबूपुर मोड़ के पास जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । पीरपैंती–बाराहाट एनएच 133 पर बुधवार की देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। बाबूपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित जुगाड़ गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसी दौरान जुगाड़ वाहन का चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर रोके रखा। घटनास्थल पर मौजूद एक समाजसेवी ने मानवता दिखाते हुए अपनी स्कॉर्पियो से दोनों युवकों को तुरंत पीरपैंती […]

Noimg

टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला युवा उत्सव का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में टाउन हॉल, भागलपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने भी दीप प्रज्वलन में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि युवा ऊर्जा एवं उत्साह से भरे होते हैं और ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग क्षेत्र में विशिष्ट प्रतिभा प्रदान की है। इसी प्रतिभा की पहचान और प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय […]

Noimg

शाहकुंड में तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी, पांच दिन से था लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । शाहकुंड थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक तालाब में युवक का शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान खैरा गांव निवासी मोहम्मद राजा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद राजा पांच दिन पहले अपनी ससुराल से घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी मां शबीना खातून ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले मोहम्मद राजा की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की […]

Noimg

भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए डीएम की सख्त कार्रवाई, बहुत जल्द जाम से मिलेगी राहत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । शहर में बढ़ती जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, राष्ट्रीय उच्च पथ 31 और 80 के अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में खगड़िया–कुर्सेला उच्च पथ, विक्रमशिला सेतु तथा शहर के भीतरी इलाकों में लगने वाले जाम के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि बहुत जल्द भागलपुर के लोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ट्रैफिक सुधार में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी […]

Noimg

सैंडिश कंपाउंड में एंट्री शुल्क के समय में बदलाव की मांग, मां आनंदी संस्था ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । मां आनंदी संस्था एवं पूर्व सैनिकों के सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय पहुंचकर सैंडिश कंपाउंड मैदान में लिए जा रहे एंट्री शुल्क के समय में बदलाव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संस्था की सैकड़ों महिला सदस्य भी शामिल रहीं। मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सैंडिश कंपाउंड में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक एंट्री शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुल्क व्यवस्था के कारण मैदान के अंदर कई लड़के-लड़कियां अनुचित गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं, जिससे वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रिया सोनी ने कहा कि वर्तमान ठंड के मौसम को देखते हुए शुल्क […]