October 10, 2025
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव के पास गुरुवार देर शाम एक टेम्पो चालक ने साइकिल सवार युवक राहुल कुमार (18 वर्ष, पिता अरुण मल्लिक) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक सब्जी खरीदारी करके घर लौट रहा था। घटना के बाद टेम्पो चालक फरार हो गया। राहुल कुमार को पहले सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। मायागंज अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल की मृत्य हुई की पुष्टि की और पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजनों में गुस्सा भड़क गया। शुक्रवार को परिजन सड़क पर राहुल का शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर […]