


पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में वरीय उपसमाहर्ता-सह-स्थापना उपसमाहर्ता इन्द्रजीत कुमार ने डगरूआ प्रखंड अंतर्गत मथौर पंचायत का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत के तीन आंगनवाड़ी केंद्र—कमलपुर, हिच्छामोती एवं तमोर उप स्वास्थ्य केंद्र, साथ ही मथौर पंचायत भवन का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने इन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों को आवश्यक सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस तरह के निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
















