


पूर्णिया: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 22 से 24 अप्रैल तक पूर्णिया में तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप-महानिरीक्षक श्री मधुकर अमिताभ के निर्देशन में स्थानीय Don Bosco School प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहायक कमांडेंट श्री संभु नाथ बर्मन द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने सभी बलकर्मियों और विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 40 मिनट योगाभ्यास करने की अपील की, ताकि स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति प्राप्त की जा सके।
इसके बाद प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग के प्रति जागरूकता दिखाई।
योगाभ्यास के समापन के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सभी बलकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों में विद्यालय की सक्रिय सहभागिता की इच्छा जताई गई।
















