5
(2)

विदाई समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षक की गायिकी को किया याद

पूर्णिया। मरियम नगर स्थित डॉन बोस्को विद्यालय के वरीय सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को अपनी 30 वर्षों की अखंड सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने प्रिय शिक्षक को भावभीनी विदाई दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मनोज कुमार सिंह विद्यालय में भूगोल विषय के स्नातकोत्तर शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षक के रूप में भी उनकी विशेष पहचान रही। तीन दशक की सेवा के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच शिक्षा के साथ अपने सहज व्यवहार और मार्गदर्शन के कारण अलग पहचान बनाई।

मनोज कुमार सिंह अपनी गायिकी के लिए भी विद्यालय में विशेष रूप से चर्चित रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर उनकी प्रस्तुतियां प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के बीच यादगार रही हैं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में जब उन्होंने ‘तेरा साथ है कितना प्यारा’ गीत प्रस्तुत किया तो सभागार का माहौल भावुक हो गया। गीत के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच विदाई की भावनाएं साफ नजर आईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मनोज कुमार सिंह के दीर्घ और समर्पित सेवाकाल की सराहना की गई। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

मनोज कुमार सिंह मूल रूप से पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत जमहेरा गांव, लक्ष्मीपुर गिरिधर के निवासी हैं। वर्तमान में वे पूर्णिया के शक्तिनगर स्थित ब्राइट कैरियर कॉलोनी में रहते हैं।

विदाई समारोह में फादर एलेक्जेंडर टोपनो, प्राचार्य अमल आनंद राज सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान और सेवाओं को स्मरण किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: