


नवगछिया। आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने सोमवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान तिनटंगा करारी निवासी दिवाकर यादव उर्फ कलयुगिया यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना पुलिस ने पूर्व में छापेमारी के दौरान तिनटंगा करारी दलित टोला स्थित आरोपी के घर से एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया था। इस मामले में गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर आरोपी ने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
















