


नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा स्थित झल्लू दास टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान संजय मंडल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय मंडल देर शाम अपने दियारा स्थित खेत से नाव के जरिए घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घायल संजय मंडल का इलाज भागलपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। वहीं, इस मामले में पीड़ित के पिता के आवेदन पर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
















