5
(1)



पूर्णिया। गो सम्मान दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशु कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गो संरक्षण एवं गौ हत्या पर सख्त और प्रभावी कानून लागू करने की मांग की।

संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांग पहुंचाते हुए कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। इनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कठोर कानून बनाया जाना आवश्यक है।



इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक भावना का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि देशभर में गो माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और संगठन इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को गो संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। वहीं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार ‘दीपक’ ने लोगों से इस दिशा में सहयोग एवं जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका झा ने जिला पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर गो सम्मान दिवस की शुभकामनाएं दीं, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।



इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री अजय गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, कालीकांत दास, सानू कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष शाह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर महामंत्री कृष्ण कमल, महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रिया कुमारी, संगीता ठाकुर, शर्मिला ठाकुर, रानी देवी, नगर उपाध्यक्ष काजल देवी, नगर सचिव नेहा कुमारी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना पासवान, अजय पासवान, गुड़िया देवी, तनु सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह मांग जनभावनाओं एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और केंद्र सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: