0
(0)



पूर्णिया।इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित माताओं एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।


विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्राचार्या भानुप्रिया ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर हिंदी गीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने ‘जनम जनम’, ‘लुका छुपी’, ‘उंगली पकड़ के’, ‘मेरी प्यारी अम्मी’ एवं ‘मेरी दुनिया मेरी दुनिया’ जैसे भावपूर्ण गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित कई माताओं को भावुक कर दिया। साथ ही विद्यार्थियों ने एक अंग्रेजी गीत की भी प्रस्तुति दी।


इस अवसर पर बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण के माध्यम से मां के त्याग, समर्पण और निस्वार्थ प्रेम पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा प्रस्तुत शायरी ने भी खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मां का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या भानुप्रिया ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: