0
(0)



भागलपुर। इशाकचक मोहल्ला में रविवार को सूखा नशा के विरोध में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समाजसेवी मो. नसीमुद्दीन ने की। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ इशाकचक थाना के थानाध्यक्ष एवं कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


सभा के दौरान वक्ताओं ने नशा को समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नशा उन्मूलन का संकल्प लेते हुए समाज के हर वर्ग से इस अभियान में आगे आने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता, जनजागरूकता और प्रशासनिक सहयोग से ही इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।


सभा में नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: