0
(0)



मकान सूचीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


पूर्णिया के महानंदा सभागार में गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार  की अध्यक्षता में जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पदाधिकारी, संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


बैठक में जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य एवं उसकी प्रगति की नगर निगम, प्रखंड, अंचल, नगर पंचायत और नगर परिषदवार विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक विद्यालय में पूर्व की तरह नियमित पठन-पाठन कराने के बाद ही जनगणना का कार्य करें। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और जनगणना कार्य भी समय पर पूरा हो।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा जनगणना कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मकान सूचीकरण कार्य का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


बैठक में जनगणना कार्य के अलावा किसान पंजीकरण, पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण तथा आगामी 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन सभी कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, विभागीय जांच, विधि-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन विभाग सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: