


पूर्णिया। विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है।
संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल, हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इन उपलब्धियों ने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।
इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त प्रतिफल है। वहीं वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान कर रहा है, जिससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब सभी छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी में जुट गए हैं। संस्थान द्वारा “जेईई एडवांस्ड टच डाउन सेशन”, गहन अभ्यास मॉड्यूल, नियमित टेस्ट सीरीज़ और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों की तैयारी को और सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान प्राप्त कर सकें।
वीवीसीपी का यह शानदार प्रदर्शन न केवल संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। संस्थान भविष्य में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।
















