5
(1)



पूर्णिया। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा शहर के पंचमुखी मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोहरी खुशी के मौके पर आयोजित हुआ, जहां एक ओर संगठन की सदस्य के जन्मोत्सव का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय में अधिवक्ता चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न भी मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और उत्सव का आनंद लिया।

समारोह में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता संगीता ठाकुर को अधिवक्ता संघ के चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य शर्मिला ठाकुर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने दोनों सदस्यों को भगवा वस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने बुके भेंट कर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान मठ-मंदिर पूर्णिया जिला अध्यक्ष प्रमोद झा एवं पंचमुखी मंदिर के पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती के लिए हनुमान जी से प्रार्थना की गई।

इस मौके पर आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन संगठन की एकता और मजबूती को और सुदृढ़ करते हैं। वहीं नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने इसे संगठन के लिए गौरवपूर्ण और यादगार क्षण बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संतोष शाह, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष काजल देवी, नगर सचिव नेहा कुमारी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना कुमारी, तनु सिंह, अजय पासवान तथा वार्ड उपाध्यक्ष आकृति कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: