5
(2)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 24 अनुकम्पा नियुक्ति प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के 10, कृषि विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 2 तथा अन्य विभागों से प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। सभी मामलों की गहन जांच के बाद पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले आवेदनों के प्रस्तावों को समिति ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, स्थापना उप समाहर्ता, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, राज्य कर सहायक उपायुक्त सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: