5
(1)



पूर्णिया।फिटनेस और खेल प्रतिभा के क्षेत्र में पूर्णिया के युवाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। कालिम्पोंग में आयोजित प्रतिष्ठित ‘कालिम्पोंग अल्ट्रा मैराथन-2026’ में पूर्णिया रन क्लब के पांच धावकों ने 25 किलोमीटर श्रेणी की चुनौतीपूर्ण दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया।

25 अप्रैल को आयोजित इस अल्ट्रा मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों—गोवा, महाराष्ट्र, केरल, असम, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल—से आए धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 10 किमी, 25 किमी, 50 किमी एवं 65 किमी की अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित थीं। बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पूर्णिया की टीम ने पहाड़ी रास्तों, कठिन चढ़ाई और बदलते मौसम के बावजूद निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी कर अपनी क्षमता का परिचय दिया।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

25 किलोमीटर रेस में धावकों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—

विकास आदित्य – 3 घंटे 01 मिनट

योगी प्रीतम आनंद – 3 घंटे 10 मिनट

आयुष ठाकुर – 3 घंटे 30 मिनट

शबाना आजमी – 3 घंटे 42 मिनट

रवि रंजन – 3 घंटे 44 मिनट


टीम की विशेष उपलब्धि यह रही कि महिला थाना की पूर्व थाना अध्यक्ष शबाना आजमी ने भी रेस में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और फिटनेस के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

जिले में खुशी का माहौल

धावकों की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना को दिया।

पूर्णिया रन क्लब के इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: