5
(1)



पूर्णिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को सदर विधायक विजय खेमका ने रविवार को अपने जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे देश में जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों, जनभागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प को रेडियो के जरिए आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने समाज में सकारात्मक बदलाव, नवाचार, जनसहभागिता और देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों का उल्लेख किया, जिससे देशवासियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

श्री खेमका ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। इससे देश की शक्ति, सामर्थ्य और सकारात्मक पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर जनता के साथ मिलकर हर माह नियमित रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश एवं जनजागरूकता का व्यापक प्रसार हो सके।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: