0
(0)



पूर्णिया। शहर के प्रमुख सब्जी बाजार खुश्कीबाग हाट में अब किसानों और व्यापारियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही हैं। बुधवार को नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में खुश्कीबाग हाट में किसान शेड निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए किसान शेड निर्माण का समर्थन किया।



ज्ञात हो कि खुश्कीबाग हाट में प्रतिदिन बड़े पैमाने पर सब्जी बाजार लगता है, जहां दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों किसान एवं व्यापारी सब्जियों की खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों और व्यापारियों को धूप, बारिश एवं अव्यवस्था जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क किनारे लगने वाली दुकानों एवं भीड़भाड़ के कारण स्थानीय लोगों और दुकानदारों को जाम की परेशानी भी झेलनी पड़ती है।

किसानों और व्यापारियों की इन समस्याओं को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। कई बार सब्जी किसानों एवं व्यापारियों ने महापौर विभा कुमारी से मिलकर किसान शेड निर्माण की मांग की थी। किसानों की समस्याओं को देखते हुए महापौर लगातार इसके समाधान के लिए प्रयासरत थीं।



इसी क्रम में महापौर के निर्देश पर 7 मई को खुश्कीबाग हाट तथा 11 मई को खुश्कीबाग कटिहार मोड़ ब्लॉक कैंपस स्थित शिव मंदिर परिसर में किसानों एवं सब्जी विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में किसानों और व्यापारियों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को विस्तार से रखा था। महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। किसान शेड निर्माण से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि बाजार व्यवस्था भी बेहतर होगी और जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जनहित एवं शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रतिबद्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: