5
(1)

लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल बने अध्यक्ष, डॉ अनंत विक्रम सचिव एवं मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष निर्वाचित

नवगछिया : लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के वर्ष 2026-27 सत्र हेतु नए पदाधिकारियों का निर्वाचन बुधवार को हरि कुंज, स्टेशन रोड स्थित परिसर में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न कराई गई। बैठक में क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तीनों पदाधिकारियों का निर्वाचन संपुष्ट एवं पारित किया।

बैठक में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियां, वरिष्ठ सदस्य लायन प्रोफेसर विजय कुमार, लायन डॉ. अशोक कुमार केजरीवाल, लायन डॉ. बी.एल. चौधरी, लायन डॉ. मुकेश कुमार, लायन डॉ. अरुण कुमार राय, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन अमित कुमार रूंगटा, लायन नीरज कुमार चिरानियां, लायन नवीन केजरीवाल, लायन दिनेश केडिया, लायन संतोष यादुका एवं लायन प्रभु पोद्दार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: