5
(1)



भाजपा नेताओं ने दी बधाई, सफल कार्यकाल की कामना

भागलपुर  : बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का दायित्व मिलने के बाद बिहपुर भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र ने शुक्रवार को पटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के अनुसार, मंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद इं. शैलेंद्र लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पूर्व गुरुवार को पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन से भी उन्होंने शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया था।


शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन एवं सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया कि मंत्री के रूप में इं. शैलेंद्र क्षेत्र के विकास और सड़क निर्माण से जुड़ी योजनाओं को गति देंगे।

नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता सह बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक विजय खेमका, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, नवगछिया जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी एवं वरीय कार्यकर्ता उत्तम कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


इधर मंत्री बनने के बाद इं. शैलेंद्र को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। प्रो. गौतम ने बताया कि मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सचेतक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें मंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के विधायक को मंत्री पद मिलने से भागलपुर एवं नवगछिया क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: