0
(0)



भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल, पूर्व रेलवे में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह तथा विश्वकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंदार सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय योगदान पर विशेष चर्चा हुई। मुख्य वक्ता के रूप में टैगोर विचार मंच, साहेबगंज के डॉ. रंजीत कुमार सिंह एवं श्री हिमांशु गुहा ने गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों ने गुरुदेव के गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर वातावरण को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। साथ ही मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका “बढ़ते कदम” का औपचारिक विमोचन भी किया गया तथा राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी अमरेंद्र कुमार मौर्य सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, समिति सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, राजभाषा कार्यान्वयन की प्रगति एवं प्रचार-प्रसार को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

मालदा मंडल द्वारा भारतीय भाषाई विरासत के संरक्षण तथा राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: