


पत्नी से कहासुनी के बाद घर से निकला था युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र स्थित रामबाग रेलवे गुमटी नंबर-3 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र स्थित पचवर्धा निवासी जितेंद्र उरांव (26) के रूप में हुई है।
जितेंद्र पेशे से लाइन बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मेडिकल स्टाफ के तौर पर कार्यरत था। उसकी पत्नी भी उसी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती है। मृतक के भाई के अनुसार, जितेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी और वह पत्नी के साथ पूर्णिया में रहकर नौकरी कर रहा था।

परिजनों ने बताया कि रोज की तरह दोनों पति-पत्नी हॉस्पिटल की ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। विवाद के बाद जितेंद्र घर से सब्जी लाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
सुबह अचानक सूचना मिली कि रामबाग रेलवे गुमटी नंबर-3 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि













