5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना कदवा थाना क्षेत्र के मीलन चौक के समीप हुई, जबकि दूसरी दुर्घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर स्थित जीओ पेट्रोल पंप के पास हुई। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मीलन चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

कदवा थाना क्षेत्र के मीलन चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा निवासी कैलाश मंडल के पुत्र शेखचिल्ली मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

दो टोटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल

दूसरी घटना परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर जगतपुर स्थित जीओ पेट्रोल पंप के समीप हुई। यहां दो टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा निवासी राजेंद्र साह के पुत्र गोविंद साह, गोविंद साह के पुत्र जीतन कुमार तथा पूर्णिया जिले के टीकापट्टी निवासी मंटू राय के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग जाह्नवी चौक से नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जगतपुर स्थित जीओ पेट्रोल पंप के पास दोनों टोटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जाता है कि गोविंद साह और उनके पुत्र जीतन कुमार ढोलबज्जा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों के घायल होने से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: