5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। देशभर में शिक्षा व्यवस्था और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ते असंतोष के बीच रविवार को भागलपुर में नागरिक समाज ने केंद्र सरकार से शिक्षा सुधार की मांग उठाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में दीप नारायण सिंह स्मारक (घंटाघर चौक) पर आयोजित एक दिवसीय धरना में वक्ताओं ने कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने से मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है तथा शिक्षा व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।
धरना का संयोजन निर्मल कुमार और संचालन गौतम कुमार ने किया। कार्यक्रम में गांधीवादी, मार्क्सवादी, अंबेडकरवादी सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, कलाकारों, सांस्कृतिककर्मियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के करीब 60 लोग शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए शीला और शिवांगी ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं का अनशन करोड़ों युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने आंदोलन से जुड़े सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार बताया और शिक्षा सुधार के आंदोलन के साथ देशभर के युवाओं और अभिभावकों से जुड़ने की अपील की।
स्मिता और आशा ने नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था कमजोर होगी और गरीब तथा वंचित वर्ग के विद्यार्थियों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा।
अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत संवाद में होती है, जबकि असहमति की आवाज़ को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि केवल नीट ही नहीं, बल्कि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था में गहरे संकट का संकेत हैं। वक्ताओं ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा कथित “सॉल्वर गैंग” जैसे संगठित नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
धरना के अंत में केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलनों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
धरना में स्मिता कुमारी, शीला कुमारी, शिवांगी, रूपम कुमारी, आशा कुमारी, सुषमा, सुभाष प्रसाद, रितेश कुमार, आलोक यादव, प्रवीण कुशवाहा, प्रकाश चंद्र गुप्ता, मो. शाहबाज, मंजर आलम, उज्ज्वल घोष, मो. तारिक अंसारी, मो. शादाब, उदय, निर्मल कुमार, आर्याना मिश्रा, सुरेश, मो. नूरजहां वारसी, सत्यम कुमार, गणेश कुमार, आदर्श जैसवाल, अमन कुमार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, अभिजीत, अभिनव, मो. जावेद अंसारी, महेश नारायण, प्रियांशु, राजा, रितिक, अमर्त्य बंधुल, विद्यासागर ठाकुर, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: