5
(1)



भागलपुर। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के लापता होने पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित मो. अन्नू अंसारी ने नाथनगर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि उसकी पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों के साथ 21 अप्रैल 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

पीड़ित ने अपने आवेदन में मो. राजू शेख सहित कुछ लोगों पर पत्नी एवं बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पत्नी और बच्चों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी भी हो सकती है।


अन्नू अंसारी ने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता पत्नी और बच्चों की जल्द बरामदगी तथा नामजद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इधर नाथनगर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: