


पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय में बैठक हुई। पूर्णिया विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विजय खेमका ने अभियान की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में अभियान के संयोजक, सह-संयोजक और मंडल अध्यक्षों से एक माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वर्ष 2001 से 2026 तक की उनकी जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ, मंदिर-मठों और लाभुक परिवारों के घरों में ‘आशीर्वाद का एक दीप’ जलाने की योजना बनाई गई है।

इसके अलावा गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित शिव मंदिर, भट्ठा खीरू चौक स्थित बजरंगबली मंदिर, मधुबनी महावीर मंदिर, हरदा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर, रानीपतरा चौक स्थित बजरंगबली मंदिर और महेंद्रपुर काली मंदिर में भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज गोस्वामी, गोपाल सिंह, पानो देवी और मनोज सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी। विधायक विजय खेमका ने मंडल अध्यक्षों को दीप वितरित करते हुए बूथ स्तर तक समय पर पहुंचाने और अभियान के कार्यक्रमों को निर्धारित समय के अनुसार संचालित करने का आह्वान किया।
बैठक में राजेश चौरसिया, ज्योतिष ठाकुर, रामानंद साह, मिथलेश पोद्दार, मनीष भारती, वीरेंद्र सिंह, श्रवण मंडल, मनोरंजन कुमार, अवधेश सिंह, अजित सिन्हा, गणेशी साह, मोहित राय और तापस रुद्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















