5
(1)

पूर्णिया। बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत शुक्रवार को पूर्णिया जिले के 2 लाख 78 हजार 565 पेंशनधारियों के बैंक खातों में जून 2026 की पेंशन राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में पेंशन राशि हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार पूर्णिया जिले में संचालित छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को प्रति माह 1,100 रुपये की दर से जून माह की पेंशन राशि उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,37,915 लाभार्थियों को लगभग 15 करोड़ 97 लाख 69 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 67,468 लाभार्थियों को बकाया राशि सहित लगभग 14 करोड़ 84 लाख 29 हजार 600 रुपये हस्तांतरित किए गए। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 26,223 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 96 लाख 63 हजार 300 रुपये प्रदान किए गए।

इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 19,737 लाभार्थियों को बकाया सहित लगभग 4 करोड़ 34 लाख 21 हजार 400 रुपये का भुगतान किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,141 लाभार्थियों को बकाया सहित लगभग 25 लाख 10 हजार 200 रुपये तथा बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 26,081 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 90 लाख 55 हजार 700 रुपये उनके खातों में हस्तांतरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों में सिंहेश्वर प्रसाद सिंह, आनंदी ठाकुर, कविता घोष एवं गायत्री देवी ने पेंशन राशि समय पर प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित पेंशन मिलने से दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी सहायता मिलती है।

जिला प्रशासन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजन, विधवा महिलाओं तथा दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। प्रशासन ने लाभार्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित प्रखंड अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: